लाइव न्यूज़ :

गुजरात में जल संयत्र की सफाई, चार व्यक्तियों की मौत, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 19, 2019 16:48 IST

पीड़ित की पहचान सर्वजीत (25), सुनील (25), राजीव चौहान (38) और लालसिंह मारवाडी (26) के रूप में की गई है। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और दुर्घटनावश मौत का एक मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस जांच कर रही है कि निजी ठेकेदार ने तो लापरवाही नहीं की और क्या सफाई कर्मचारियों को सफाई से पूर्व सुरक्षा उपकरण मुहैया कराये गये थे? ओधव पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि इसके बाद तीन कर्मचारी उसकी मदद के लिए नीचे उतरे लेकिन विषाक्त गैस के संपर्क में आ गये और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक जल पंपिंग स्टेशन की सफाई के दौरान विषाक्त गैस के संपर्क में आने के कारण चार सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ओधव इलाके में शनिवार देर रात हादसा उस समय हुआ जब एक कर्मचारी सरकारी अंबिकानगर पंपिंग स्टेशन के कुएं में जा गिरा और विषाक्त गैस के कारण बेहोश हो गया।

ओधव पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि इसके बाद तीन कर्मचारी उसकी मदद के लिए नीचे उतरे लेकिन वे भी विषाक्त गैस के संपर्क में आ गये और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की पहचान सर्वजीत (25), सुनील (25), राजीव चौहान (38) और लालसिंह मारवाडी (26) के रूप में की गई है।

अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और दुर्घटनावश मौत का एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि निजी ठेकेदार ने तो लापरवाही नहीं की और क्या सफाई कर्मचारियों को सफाई से पूर्व सुरक्षा उपकरण मुहैया कराये गये थे? 

टॅग्स :गुजरातइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी