लाइव न्यूज़ :

Firozpur Road Accident: 11 की मौत और 15 घायल?, पिक अप वैन-कैंटर ट्रक में टक्कर, राहत तेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2025 17:47 IST

Firozpur Road Accident: फिरोजपुर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सौम्या मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) की टीम मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्दे15 लोग घायल हो गए, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।यह दुर्घटना कोहरे के कारण कम दृश्यता के कारण हुई होगी।अब भी इसके पीछे के कारण की जांच कर रहे हैं।

Firozpur Road Accident: पंजाब के फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय उपमंडल में शुक्रवार को कोहरे की वजह से एक पिक अप वैन ने कैंटर ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वैन में 25 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें से अधिकतर बैरा तौर पर काम करते थे और जलालाबाद में एक समारोह में शामिल होने जा जा रहे थे। यह दुर्घटना गुरुहरसहाय उपमंडल के गोलू का मोड़ गांव के पास हुई। उन्होंने बताया कि कम से कम 15 लोग घायल हो गए, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

फिरोजपुर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सौम्या मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद सड़क सुरक्षा बल (एसएसएफ) की टीम मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने कहा कि हालांकि पहले कुछ खबरों में दावा किया गया था कि यह दुर्घटना कोहरे के कारण कम दृश्यता के कारण हुई होगी, लेकिन वे अब भी इसके पीछे के कारण की जांच कर रहे हैं।

उपायुक्त दीपशिखा शर्मा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि कुछ अन्य को जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसी ने कहा, "घटना के तुरंत बाद पांच एम्बुलेंस घटनास्थल पर भेजी गईं।" उन्होंने कहा कि प्रशासन घायलों के इलाज का खर्च वहन करेगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान और विभिन्न राजनीतिक दलों के कई अन्य नेताओं ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। मान ने सोशल मीडिया मंच पर हिंदी में लिखे एक पोस्ट में कहा, "आज सुबह फिरोजपुर से कैंटर और पिकअप वाहव की टक्कर से एक बड़े हादसे की खबर। शादी समारोह में जा रहे बैरा की दुखद मौत की खबर मिली है और कुछ लोगों के घायल होने की खबर है।

उन्होंने कहा, "मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। पंजाब सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।" शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "आज सुबह फिरोजपुर जिले के गुरुहरसहाय के पास एक घातक सड़क दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ।

शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों को इस कठिन समय में शक्ति मिले।" भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है तथा मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनापंजाबभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए