लाइव न्यूज़ :

Disha Patani House Firing: दिशा पाटनी के घर गोलीबारी केस में नया मोड़, दिल्ली पुलिस ने 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2025 10:50 IST

Disha Patani House Firing: अधिकारी ने बताया कि आगे की पूछताछ के लिए नाबालिग आरोपियों को वारंट पर बरेली भेजा जाएगा।

Open in App

Disha Patani House Firing:  उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी के घर के बाहर गोलीबारी की घटना में कथित रूप से शामिल रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गिरोह के दो नाबालिग शूटर को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों की उम्र करीब 17 वर्ष है और उन्हें दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने हिरासत में लिया है।

अधिकारी के मुताबिक, दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले हैं और प्रत्येक पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके पास से पिस्तौल और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। अधिकारी ने कहा, “वे 11 सितंबर को अभिनेत्री के बरेली स्थित आवास के बाहर हुई गोलीबारी में सीधे तौर पर शामिल थे। वे 12 सितंबर को हुई गोलीबारी में भी शामिल थे।”

कुछ अज्ञात हमलावरों ने पटानी के बरेली स्थित आवास के बाहर 12 सितंबर को तड़के करीब पौने चार बजे कई गोलियां चलाई थीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी। अधिकारी ने बताया कि आगे की पूछताछ के लिए नाबालिग आरोपियों को वारंट पर बरेली भेजा जाएगा।

गोलीबारी की इस घटना में कथित रूप से शामिल रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गिरोह के दो सक्रिय सदस्य 17 सितंबर को गाजियाबाद में ट्रोनिका सिटी के पास एक मुठभेड़ में मारे गए थे। मृतकों की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी रविंदर और हरियाणा के सोनीपत के अरुण के रूप में हुई थी। 

टॅग्स :दिशा पटानीदिल्ली पुलिसनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Encounter: प्रेमबारी इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वॉन्टेड सूरज काना गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदिल्ली लाया गया दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला?, अमित शाह ने एक्स पर लिखा-अब ड्रग सरगना चाहे कहीं भी छिपे, कोई जगह सुरक्षित नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्टघरेलू सुरक्षा: आंख मूंदकर न करें भरोसा

क्राइम अलर्टकौन है सलीम वास्तिक?, 31 साल बाद अरेस्ट, 1995 में व्यवसायी के 13 वर्षीय बेटे को मार डाला था

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय पीड़िता के हाथ, बाजू और पैरों पर खरोंच के निशान?, मृत्यु से पहले राहुल मीणा से लड़ी, पोस्टमार्टम में क्रूरता का खुलासा, नाक की हड्डी टूटी थी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टट्रांसफर-पोस्टिंग करा देंगे?, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को ठगने की कोशिश?, 'ईडी अधिकारी' अभिषेक अग्रवाल अरेस्ट

क्राइम अलर्टसोशल मीडिया पर प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण कर फिरौती, विक्रम कुमार को प्यार में लुभाया संध्या कुमारी और...

क्राइम अलर्टरघुनाथपुर थाना से महज कुछ ही दूरी, एसबीआई एटीएम से 3700000 रुपये उड़ाए?, बिहार में पुलिस के लाख दावे के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद

क्राइम अलर्टघोड़ासहन थाना क्षेत्रः 67 लाख रुपये नकदी बरामद, भारतीय और नेपाली मुद्राएं, दस्तावेज, बैंक लेनदेन कागजात, क्यूआर कोड स्कैनर

क्राइम अलर्टUP News: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ मुरादाबाद का छेड़खानी आरोपी, बुर्का पहनी महिला को किया था परेशान