लाइव न्यूज़ :

दिल्ली राजौरी गार्डन में बर्गर किंग के भीतर गोलीबारी, कई राउंड फायरिंग; एक की मौत

By अंजली चौहान | Updated: June 19, 2024 10:13 IST

Firing at Burger King in Delhi: पुलिस ने बुधवार को कहा कि दिल्ली के राजौरी गार्डन में एक फूड आउटलेट पर 10 से अधिक राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Open in App

Firing at Burger King in Delhi: पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में सनसनीखेज वारदात से दहशत फैल गई है। जहां बर्गर किंग आउटलेट के अंदर तबाड़तोड़ फायरिंग के बाद एक शख्स की हत्या कर दी गई। इस वारदात की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस फौरन हरकत में आई। 18 जून, मगंलवार शाम को हुई इस घटना में कथित तौर पर एक दर्जन से अधिक बार गोली चलाई गई। पुलिस ने कहा कि पीड़ित की मौके पर ही गोली लगने से मौत हो गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक अपने दोस्त के साथ रेस्टोरेंट में बैठा था, तभी रेस्टोरेंट के अंदर मौजूद कुछ लोगों ने उस पर और उसके दोस्तों पर 10-12 राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि दोनों समूह एक-दूसरे को जानते थे और किसी पुराने मुद्दे को लेकर आपस में झगड़ रहे थे। पुलिस गैंगवार समेत कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "बर्गर किंग रेस्टोरेंट से दो समूहों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। दो से तीन लोगों के पास पिस्तौल थी, जिससे उन्होंने दूसरे समूह पर गोली चलाई। झगड़ा और गोलीबारी रेस्टोरेंट के अंदर हुई।"

डीसीपी (पश्चिम) विचित्रा वीर ने बताया, "बर्गर किंग, राजौरी गार्डन में गोली चलने और एक व्यक्ति की मौत की घटना की सूचना मिली है। अधिकारी और क्राइम टीम मौके पर है। जानकारी जुटाने और सीसीटीवी कैमरों की जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं। डीसीपी वीर ने मृतक और गोली चलाने वालों की संख्या के बारे में जानकारी साझा नहीं की।

आरोपियों की तलाश जारी

गोली लगने के कारण शख्स की मौके पर मौत हो गई जिसके बाद हमलावर वहां से फौरन भाग गए। पुलिस के अनुसार, तीन आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है जो भागने में सफल रहे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गोलीबारी में कुछ अन्य लोग घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घायलों का ब्योरा साझा करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें भेजी गई हैं। आरोपियों की पहचान के लिए रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्ली क्राइमहत्यादिल्लीनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह