लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: रोहिणी कोर्ट में फिर हुई फायरिंग, सिक्युरिटी चेक के दौरान वकील और सुरक्षकर्मी के आपस में भिड़ने से मौके पर चली गोली, जांच शुरू

By आजाद खान | Updated: April 22, 2022 14:07 IST

बताया जा रहा है कि वकील और सुरक्षाकर्मी के बीच का विवाद ज्यादा बढ़ गया था जिसके कारण यहां पर गोली चली है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के रोहिणी कोर्ट फायरिंग की घटना सामने आई है।यहां पर पहले भी गोलीबारी और बम ब्लास्ट जैसी घटनाएं हो चुकी है। मामले की जांच में पुलिस लगी है।

दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में फिर फायरिंग की घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सिक्युरिटी चेक के दौरान कुछ वकीलों का कोर्ट में तैनात नागालैंड पुलिस के सुरक्षाकर्मी के साथ झगड़ा हो गया था जिसके कारण सुरक्षाकर्मी से गोली चल गई थी। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि रोहिणी कोर्ट में इस तरीके की घटना घटी है। इससे पहले भी यहां शूटआउट और बम ब्लास्ट जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वहीं मामले की जांच में पुलिस लग गई है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली किन हालात में और कैसे चली है। 

क्या है पूरा मामला

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह घटना गेट नंबर पांच की है जहां सिक्युरिटी चेक के दौरान कुछ वकीलों की वहां पर तैनात नागालैंड पुलिस के सुरक्षाकर्मी से झगड़ा हो गया था। यह झगड़ा बाद में धक्का-मुक्की में बदल गया और इस बीच सुरक्षाकर्मी से गोली चल गई थी। बताया जा रहा है कि रोहिणी कोर्ट के निषेध गेट से एक शख्स के जबरदस्ती अंदर घुसने से यह विवाद शुरू हुआ था। शख्स को कोर्ट के अंदर नहीं घुसने के कारण झगड़ा ज्यादा बिगड़ गया और ऐसे में गोली चल गई। 

कोई हताहत नहीं हुआ-दिल्ली पुलिस

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच में यह पता चल रहा है कि इस घटना में सुरक्षाकर्मी द्वारा फायरिंग हुई है। गौरतलब है कि बीते साल सितंबर में भी रोहिणी कोर्ट में गोलीबारी हुई थी। इस गोलीबारी में टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो लोगों ने जितेंद्र मान उर्फ गोगी (गोगी गैंग का सरगना) की जान ले ली थी। मामले की जांच में पुलिस लग गई है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीकोर्टPoliceनागालैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम