लाइव न्यूज़ :

कौशांबी की पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, 4 की हुई मौत, कुछ लोग झुलसे, रेस्कयू ऑपरेशन जारी

By आकाश चौरसिया | Updated: February 25, 2024 13:38 IST

यूपी के कौशांबी में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए और करीब 4 लोगों की मौत हो गई। अब पुलिस की ओर से रेस्कयू ऑपरेशन जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देकौशांबी में हुआ बड़ा हादसा, 4 लोगों की हुई मौतमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल पुलिस को पहुंचने और राहत कार्य में तेजी के दिए आदेशसामने आई खबरों की मानें तो कई लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए

लखनऊ: कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। इसकी चपेट में आए कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं। 

लेकिन, गौर करने वाली बात तो ये है कि फैक्ट्री में धमाके रुक-रुक हो रहे हैं। सामने आई रिपोर्ट की मानें तो करीब 10 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। बचकर बाहर आए लोगों की हालत काफी गंभीर और चिंताजनक बनी हुई है।  

मामले पर एसपी ब्रिजेश श्रीवास्तव का कहना है, ''भरवारी में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई है. जानकारी के मुताबिक, चार लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोग घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। रिहायशी इलाका से फैक्ट्री काफी दूर है और बचाव अभियान जारी है। फैक्ट्री मालिक के पास निर्माण और बिक्री का लाइसेंस था। आग की चपेट में आए 5-6 लोग घायल हैं।

पुलिस की मानें तो करीब 8 लोग अभी भी फैक्ट्री में फंसे हुए है। घटना की जानकारी मिलते ही खुद सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं और पल-पल के अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने मृतकों के प्रति शोक संवेदना भी प्रकट किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। 

टॅग्स :गाजियाबादक्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?