लाइव न्यूज़ :

JNU प्रोफेसर पर लगे छात्राओं को कक्षा में छेड़ने के आरोप, FIR हुई दर्ज 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 16, 2018 11:49 IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय इन दिनों चर्चाओं में है। एक नए मामले में छात्राओं ने प्रोफेसर पर छेड़खानी करने के आरोप लगाए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 16 फरवरीः राष्ट्रीय राजधानी स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर छात्राओं को छेड़ने का आरोप लगा है। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया है और मामले की जांच में जुट गई गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के वसंत कुंज नार्थ पुलिस स्टेशन में प्रोफेसर अतुल जौहरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

खबरों के मुताबिक, अतुल जौहरी साइंस के प्रोफेसर हैं और उन पर आरोप है कि वह कक्षा में पढ़ाते समय अश्लील बातें और छात्राओं के साथ छेड़खावी करते हैं। इसको लेकर पिछले कई दिनों से छात्राएं प्रदर्शन करती आ रही हैं। 

प्रोफेसर से परेशान छात्राओं ने वसंत कुंज नार्थ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने अतुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के साथ केस दर्ज किया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।  

बताया जा रहा है कि इस मामले आरोपी प्रोफेसर अतुल का कहा है अक्सर कक्षा में छात्राओं की उपस्थित कम रहती है। इस वजह से कोई कार्रवाई न हो इसलिए वे इस तरह के आरोप लगा रही हैं। 

आपको बता दें कि इस समय जेएनयू चर्चाओं में है क्योंकि जेएनयू शिक्षक संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कई केंद्र अध्यक्षों और डीन को हटाए जाने की निंदा की। ये सभी अनिवार्य उपस्थिति तंत्र लागू किए जाने का विरोध कर रहे थे। विश्वविद्यालय प्रशासन के इस कदम पर 'गहरा अचंभा' जाहिर करते हुए शिक्षक संघ ने गुरुवार आम सभा की आपात बैठक( जीबीएम) बुलाई थी। इसके अलावा पीएचडी की छात्रा 10 मार्च से लापता थी, जोकि गुरुवार को मिल गई। 

टॅग्स :जेएनयूछेड़छाड़दिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना