लाइव न्यूज़ :

15 लाख की नकली करेंसी पकड़ी गई, पकड़े गये आरोपियों में एक गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी का पूर्व सदस्य

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 23, 2022 16:15 IST

पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के पास से नकली भारतीय करेंसी नोटों का एक बंडल बरामद किया, जिसमें 10 हजार रुपये के नकली नोट थे और बाकी व्हाइट पेपर थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले की तहरीर बशिष्ठा थाने में दर्ज करायी गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी सोनापुर टोल गेट से नकली नोटों का जखीरा लेकर जाने वाले हैंक्राइम ब्रांच ने आरोपियों की गाड़ी से नकली नोटों का एक बड़ा बंडल बरामद किया गयामामले में तीन आरोपियों चैंपियन संगमा, गोहंच संगमा और चेरियन मोमिन को मौके से पकड़ा गया

गुवाहाटी: देश में नकली नोटों का अवैध कारोबार करने वाले एक गिरोह का असम पुलिस ने भंडाभोड़ किया है। जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच और नॉर्थ गुवाहाटी जिले की पुलिस ने एक संयुक्त अभियान को अंजाम देते हुए मंगलवार को नकरीब 15 लाख रुपये मूल्य की फेक करेंसी के साथ तीन लोगों गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक नकली भारतीय नोटों की जालसाजी करने वालों में गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) का भी एक पूर्व सदस्य गिरफ्तार हुआ है।

आरोपियों को पकड़े जाने के बाद गुवाहाटी पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, "विशेष दस्ते और ईजीपीडी टीम ने एक घोटाले का भंडाफोड़ किया है। 3 व्यक्तिों. जिनमें चैंपियन संगमा, गोहंच संगमा और चेरियन मोमिन शामिल थे, उन्हें गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी मेघालय के निवासी हैं। जिनके पास से 15 लाख रुपये की कथित फेक करेंसी पकड़ गई है। बंडल में 10 हजार रुपये के जाली नोट थे, वहीं बाकी के व्हाइट पेपर मिले हैं।" 

पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली भारतीय करेंसी नोटों का एक बंडल बरामद किया, जिसमें 10 हजार रुपये के नकली नोट थे और बाकी व्हाइट पेपर थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले की तहरीर बशिष्ठा थाने में दर्ज करायी गयी है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर द्वारा एक गुप्त जानकारी मिली। जिसमें बताया गया कि कुछ संदिग्ध लोग सोनापुर टोल गेट से नकली नोटों का बड़ा जखीरा लेकर निकलने वाले हैं।

नकली नोटों की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हुआ और जिला पुलिस की मदद से सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोनापुर टोल गेट पर चेकिंग के लिए बैरियर लागा दिया।

थोड़े ही समय के बाद मुखबिर से मिली जानकारी वाली बोलेरो वाहन को सामने से आते हुए देखा गया। पुलिस ने फौरन चारों तरफ से बोलेरो की घेराबंदी कर ली और उसे पास आने पर रोका गया।

मौके पर मौजूद क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उनके होश ही उड़ गये। जांच करने पर आरोपी के पास से नकली नोटों का एक बड़ा बंडल बरामद किया गया।

नकली नोटों के साथ पकड़े गये आरोपियों की पहचान 45 साल के चैंपियन आर संगमा, 36 सला के गोहंच संगमा और 28 साल के चेरियन मोमिन के रूप में हुई है। पुलिस की गिरफ्त में आये यह तीनों आरोपी मेघालय के रहने वाले हैं।

इसमें से चैंपियन आर संगमा गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) का पूर्व सदस्य हैं, जिसने पकड़े गये जाली नोटों को अन्य दो आरोपियों से प्राप्त किया था। पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि गिरफ्तार हुए तीनों आरोपियों की मदद से वह बड़े गिरोह पर शिकंजा कसने में कामयाब होगी। 

टॅग्स :Guwahatiक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीCrime Branchcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?