लाइव न्यूज़ :

Exclusive News: महाराष्ट्र में 6 साल बीत गए, 5 बच्चों की हत्यारी बहनों को नहीं मिली फांसी

By फहीम | Updated: January 29, 2020 09:16 IST

मामला महाराष्ट्र का है और 1990 से 1996 को दौरान काफी चर्चित भी रहा है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ने इनकी दया याचिका भी ठुकरा दी हैं। बावजूद इसके इन्हें फांसी नहीं दी जा रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देरेणुका शिंदे और सीमा गावित इन दो बहनों ने 1990 से 1996 के बीच पुणे, ठाणे, कोल्हापुर, नासिक जैसे शहरों में बच्चों का अपहरण किया।ये दोनों बहनें अपनी मां के साथ मिलकर बच्चा चुराया करती थीं।

निर्भया गैंगरेप मामले के दोषियों को फांसी देने को लेकर गतिविधियां तेज हो चुकी हैं। इसी के साथ किसी जघन्य अपराध में फांसी की सजा होना और राष्ट्रपति द्वारा दया याचिका ठुकरा देने के बाद भी फांसी टलने को लेकर भी बहस तेज हो रही है। ऐसे समय में इतिहास में झांकने पर पता चलता है कि 5 बच्चों को मौत के घाट उतारने वाली दो हत्यारी बहनें 6 साल बाद भी फांसी के फंदे पर नहीं लटकाई जा सकी है।

मामला महाराष्ट्र का है और 1990 से 1996 को दौरान काफी चर्चित भी रहा है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ने इनकी दया याचिका भी ठुकरा दी हैं। बावजूद इसके इन्हें फांसी नहीं दी जा रही है। 

ये है मामला रेणुका शिंदे और सीमा गावित इन दो बहनों ने 1990 से 1996 के बीच पुणे, ठाणे, कोल्हापुर, नासिक जैसे शहरों में बच्चों का अपहरण किया। ये दोनों बहनें अपनी मां के साथ मिलकर बच्चा चुराया करती थीं। 1996 में एक बच्चे के अपहरण के आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में महिलाओं ने सारे राज बता दिए। इन बहनों ने कई शहरों से 13 बच्चों का अपहरण किया था जिसमें 5 को मौत के घाट उतार दिया था।  

जहालत की हदआरोपी सीमा ने एक बच्चे को तो सिर्फ इसलिए मार दिया क्योंकि वह बच्चा रोते हुए चुप नहीं हो रहा था। इसी तरह एक अन्य बच्चे के सिर को दीवार में पटक कर उसे मार दिया। इसके बाद उसका टुकड़ा-टुकड़ा कर थैले में बंद करके दोनों बहन सिनेमा देखने चले गई थीं। ॉ

अब तक सिर्फ एक महिला को हुई फांसी

बता दें कि स्वतंत्र भारत में केवल रतन बाई जैन एक महिला अपराधी थी जिसे फांसी की सजा दी गई थीं। इसपर तीन बच्चों की हत्या के आरोप थे। 1955 में इसे फांसी की सजा दी गईं थीं।  

टॅग्स :लोकमत समाचारमहाराष्ट्रनिर्भया गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO