लाइव न्यूज़ :

Etah Accident: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

By संदीप दाहिमा | Updated: December 2, 2025 13:59 IST

एटा जिले के मिरहची इलाके में एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने दो मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें एक पत्रकार समेत तीन युवकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देEtah Accident: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

एटा जिले के मिरहची इलाके में एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने दो मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें एक पत्रकार समेत तीन युवकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात कासगंज रोड पर अमृतपुर गांव के पास दो मोटरसाइकिल सवार कुछ युवक सोरों गंगा से तीर्थ यात्रा करके लौट रहे थे। रास्ते में कासगंज रोड पर अमृतपुर गांव के पास एक ट्रक ने उनकी गाड़ियों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में साई बाबा मंदिर इलाके में रहने वाले पत्रकार वैभव जैन (26) और उनके साथी अतेंद्र (42) और संदीप (28) की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए आकाश नामक युवक को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताम्भ पांडे ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेशवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?