लाइव न्यूज़ :

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दोनों बदमाश घायल, लूटपाट और चोरी के कई मामलों में जा चुके हैं जेल

By भाषा | Updated: July 14, 2020 11:42 IST

थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर 83 में स्थित ट्रांसफार्मर बनाने वाली कंपनी से अज्ञात बदमाशों ने सात जुलाई की रात को लाखों रुपये की कीमत का तांबा, पीतल, एल्मुनियम और स्टील का सामान तथा एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस द्वारा चलाई गई गोली गाजियाबाद के निवासी प्यार मोहम्मद उर्फ प्यारू तथा बुलंदशहर के निवासी रिजवान के पैर में लगी। अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नोएडा: थाना फेस-2 की पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली में दो बदमाश घायल हो गए। ये बदमाश इससे पहले चोरी और लूटपाट के कई मामलों में जेल जा चुके हैं। अपर पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर 83 में स्थित ट्रांसफार्मर बनाने वाली कंपनी से अज्ञात बदमाशों ने सात जुलाई की रात को लाखों रुपये की कीमत का तांबा, पीतल, एल्मुनियम और स्टील का सामान तथा एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली था।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने सोमवार देर रात मिली एक सूचना के आधार पर कुलेसरा बॉर्डर से बस में सवार होकर जा रहे छह चोरों- सोनू नंबरदार, विजय नेपाली, सलमान, गुलजार, सद्दाम, सोनू को गिरफ्तार किया जबकि बस में सवार दो चोर तथा पीछे से मोटरसाइकिल पर आ रहे दो अन्य बदमाश मौके स भाग गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए छह बदमाशों के पास से कंपनी से चोरी किया गया कीमती सामान और घटना में प्रयुक्त बस को बरामद किया है। भागे हुए बदमाशों की तलाश में पुलिस ने जांच शुरू की।

अग्रवाल ने बताया कि रात दो बजे के करीब पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर इस गिरोह के दो बदमाशों को आते हुए देखा। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई।

पुलिस द्वारा चलाई गई गोली गाजियाबाद के निवासी प्यार मोहम्मद उर्फ प्यारू तथा बुलंदशहर के निवासी रिजवान के पैर में लगी। अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही बताया कि गिरफ्तार बदमाश थाना टीला मोड़ के हिस्ट्रीशीटर बदमाश हैं तथा लूटपाट और चोरी के कई मामलों में इससे पूर्व जेल जा चुके हैं। इनके पास से ट्रांसफार्मर बनाने वाली कंपनी से चोरी की गई मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। 

 

 

टॅग्स :नॉएडाएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह