लाइव न्यूज़ :

Delhi Mundka Fire: अब तक 27 मृतकों में से 21 महिलाएं, अधिकतर ने महामारी खत्म होने के बाद शुरू की थी नौकरी

By विशाल कुमार | Updated: May 15, 2022 07:10 IST

अब तक हुई 27 मौतों में से 21 महिलाएं थीं। जबकि अब तक पांच महिलाओं सहित केवल आठ पीड़ितों की पहचान की गई है। पुलिस द्वारा तैयार की गई लापता व्यक्तियों की सूची में 29 में से 24 महिलाएं हैं, जिनके मृतकों में होने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक पांच महिलाओं सहित केवल आठ पीड़ितों की पहचान की गई है।पुलिस द्वारा तैयार की गई लापता व्यक्तियों की सूची में 29 में से 24 महिलाएं हैं।ज्यादातर महिलाएं 6,500-7,500 रुपये के मासिक वेतन पर असेंबलिंग यूनिट या सहायकों के रूप में काम करती हैं।

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के मुंडका में शुक्रवार को चार मंजिला कार्यालय परिसर में आग लगने से मरने वालों में ज्यादातर युवा महिलाएं थीं, जिन्होंने अपने परिवार की आर्थिक सहायता करने के लिए खासकर महामारी के बाद नौकरी की थी।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक हुई 27 मौतों में से 21 महिलाएं थीं। जबकि अब तक पांच महिलाओं सहित केवल आठ पीड़ितों की पहचान की गई है। पुलिस द्वारा तैयार की गई लापता व्यक्तियों की सूची में 29 में से 24 महिलाएं हैं, जिनके मृतकों में होने की आशंका है।

बता दें कि, इमारत में एक कंपनी थी जो सीसीटीवी और वाईफाई राउटर का निर्माण, संयोजन और बिक्री करती थी। उनके परिवारों ने कहा कि ज्यादातर महिलाएं 6,500-7,500 रुपये के मासिक वेतन पर असेंबलिंग यूनिट या सहायकों के रूप में काम करती हैं, लेकिन आत्मनिर्भर होने से खुश रहती हैं।

इनमें 19 साल की पूजा भी थीं, जिन्होंने करीब तीन महीने पहले काम करना शुरू किया था। उनका तीन लोगों का परिवार मुबारकपुर का है और शुक्रवार की सुबह काम पर निकलने के बाद से उनकी मां और बहन को उनका कोई पता नहीं चला। बाद में पड़ोसियों ने उन्हें आग लगने की सूचना दी।

मीरा देवी, जिनकी सबसे बड़ी बेटी 18 वर्षीय निशा लापता है, ने कहा कि उसने स्कूल से स्नातक होने के तुरंत बाद काम करना शुरू कर दिया था। वह अपनी मां, पिता और पांच भाई-बहनों के परिवार की सहायता के लिए 7500 रुपये प्रतिमाह पर नौकरी करती थीं।

निशा के परिवार ने कहा कि आग में उसकी दोस्त यशोदा देवी की मौत हो गई। 30 साल की यशोदा चार साल से ऑफिस में काम कर रही थीं।

कई महिलाएं अकेले रहती थीं और उनके परिवार अब बिहार, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों से शवों की पहचान करने के लिए आ रहे हैं।

टॅग्स :दिल्लीअग्निकांडमहिलादिल्ली पुलिसअरविंद केजरीवालअनिल बैजल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला