लाइव न्यूज़ :

बिहार में ED की बड़ी कार्रवाई: बहुचर्चित सृजन घोटाला मामले में जब्त किए आरोपितों के करीब 14 करोड़ 32 लाख की संपत्ति

By एस पी सिन्हा | Updated: May 30, 2020 17:16 IST

भागलपुर में कई सरकारी विभागों की रकम सीधे विभागीय ख़ातों में न जाकर या वहां से निकालकर 'सृजन महिला विकास सहयोग समिति' नाम के एनजीओ के छह ख़ातों में ट्रांसफ़र कर दी जाती थी. 2007-08 में भागलपुर में सृजन को-ऑपरेटिव बैंक खोला गया.

Open in App
ठळक मुद्देपीएमएलए के तहत आरोपितों की करीब 14 करोड 32 लाख की संपत्ति जब्त कर ली हैएनजीओ के नाम पर अधिकारियों ने ब्लैक मनी को व्हाइट मनी में बदला और करोडों रुपये का घोटाला किया.

पटना: बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत आरोपितों की करीब 14 करोड 32 लाख की संपत्ति जब्त कर ली है. ईडी की इस कार्रवाई से हड़कंप कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि ये सारी संपत्ति सृजन महिला विकास सहयोग समिति के नाम से है. इससे पहले ईडी ने बैंक अधिकारी समेत कई लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्थिक अपराध इकाई ने पीएमएलए के तहत 20 फ्लैट, जमीन के 33 प्लॉट, 18 दुकानें, एक कार और बैंक खाता में रखे रुपये सहित कुल साढ़े 14 करोड़ की संपत्ति जब्त की है. इसके अलावा बैंक में रखे 4.84 करोड रूपये को भी जब्त किया गया है. साथ ही नोएडा, गाजियाबाद, पुणे, रांची, भागलपुर, पटना में फ्लैट को जब्त कर लिया गया है. इसके अलावा नोएडा, गाजियाबाद, भागलपुर की 18 दुकानों को भी ईडी ने अटैच किया है. 

बता दें कि भागलपुर में कई सरकारी विभागों की रकम सीधे विभागीय ख़ातों में न जाकर या वहां से निकालकर 'सृजन महिला विकास सहयोग समिति' नाम के एनजीओ के छह ख़ातों में ट्रांसफ़र कर दी जाती थी. 2007-08 में भागलपुर में सृजन को-ऑपरेटिव बैंक खोला गया. इसके बाद विकास के नाम पर आने वाला सरकारी पैसा इस बैंक के खाते में ट्रांसफर होता था और इसके बाद यह पैसा यहां से निकालकर बाजार में पहुंचाया जाता था. इस पैसे को खपाने के लिए कई एनजीओ भी बने. बताया जाता है कि इन एनजीओ के नाम पर अधिकारियों ने ब्लैक मनी को व्हाइट मनी में बदला और करोडों रुपये का घोटाला किया. इस मामले में तत्काली डीएम वीरेन्द्र यादव पर भी चार्जशीट किया गया था.

टॅग्स :बिहारप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार