लाइव न्यूज़ :

बोलने-सुनने में अक्षम 13 वर्षीय बेटी को घर पर छोड़कर काम पर गए थे माता-पिता, लौटे तो झोपड़ी से निकल रहा था आरोपी और बेटी की चीख-पुकार सुनीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2025 15:18 IST

Dumka: थाना प्रभारी ने बताया, “जब माता-पिता लौटे, तो उन्होंने आरोपी को झोपड़ी से निकलते देखा और बेटी की चीख-पुकार सुनीं। शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।”

Open in App
ठळक मुद्देगांव का निवासी आरोपी झोपड़ी का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया और उनकी बेटी से दुष्कर्म किया।आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। 

Dumka: दुमका जिले में दिव्यांग आदिवासी लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई और बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दुमका मुफस्सिल थाना प्रभारी सत्यम कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया, “पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि मंगलवार को जब वह और उनकी पत्नी बोलने व सुनने में अक्षम अपनी 13 वर्षीय बेटी को घर पर अकेला छोड़कर काम पर गए थे, तब उसी गांव का निवासी आरोपी उनकी झोपड़ी का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया और उनकी बेटी से दुष्कर्म किया।” पुलिस के अनुसार, पीड़िता को चलने-फिरने में भी दिक्कत है।

थाना प्रभारी ने बताया, “जब माता-पिता लौटे, तो उन्होंने आरोपी को झोपड़ी से निकलते देखा और अपनी बेटी की चीख-पुकार सुनीं। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और मंगलवार रात उसे पुलिस के हवाले कर दिया।” उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया,

जहां से उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह