लाइव न्यूज़ :

धनबादः मां ने बेटी को युवकों से बात करने से किया मना, चार लड़कों ने 16 साल की छात्रा को चार मंजिला अपार्टमेंट की छत से धक्का देकर ले ली जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2023 17:59 IST

पुलिस ने बताया कि घटना धनबाद में बरवाड़ा थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ इलाके में बुधवार शाम साढ़े पांच बजे से छह बजे के बीच हुई।

Open in App
ठळक मुद्देअपार्टमेंट में रहने वाले दो नामजद आरोपियों सहित चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।चारों में से एक युवक पीड़िता के साथ बातचीत करता था और यह उसकी मां को पसंद नहीं था।महिला ने अपनी बेटी को युवक के साथ बातचीत करने से रोका था।

धनबादः झारखंड के धनबाद जिले में चार युवकों ने 16 साल की एक छात्रा को कथित तौर पर चार मंजिला अपार्टमेंट की छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिससे इस घटना में उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां ने एक ही अपार्टमेंट में रहने वाले दो नामजद आरोपियों सहित चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

 

उन्होंने बताया कि चारों में से एक युवक पीड़िता के साथ बातचीत करता था और यह उसकी मां को पसंद नहीं था। महिला ने अपनी बेटी को युवक के साथ बातचीत करने से रोका था। पुलिस ने बताया कि घटना धनबाद में बरवाड़ा थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ इलाके में बुधवार शाम साढ़े पांच बजे से छह बजे के बीच हुई।

पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पांडे ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर बुधवार की रात दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। किशोरी धनबाद के एक स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि अपार्टमेंट में ही रहने वाला एक लड़का उनकी बेटी से जबरन बात करता रहता था और वह उसका सीनियर था।

महिला ने बताया कि उसने अपनी बेटी को इसके लिये डांटा था और भविष्य में उस लड़के के साथ बातचीत नहीं करने के लिये कहा था । पुलिस ने बताया कि बुधवार की शाम को लड़के को उसके एक दोस्त के साथ अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर देखा गया था।

पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि छत पर एक कुर्सी भी मिली है, वहां कुर्सी कौन लाया और छत पर कितने लोग मौजूद थे इसकी जांच की जा रही है। जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष उत्तम मुखर्जी ने कहा कि समिति भी मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडDhanbad
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया