लाइव न्यूज़ :

क्रिकेट करियर में 100वीं बार 'शून्य' पर आउट हुए शाहिद अफरीदी

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: December 14, 2019 13:45 IST

Dhaka Platoon vs Rajshahi Royals, 3rd Match: अफरीदी 44 बार इंटरनेशनल क्रिकेट में और 56 बार लिस्ट ए, फर्स्ट क्लास और टी20 मैचों में जीरो पर आउट हुए हैं।

Open in App

पाकिस्तान टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद अब लीग मुकाबलों में फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं, लेकिन इस बीच उनके नाम एक ऐसा 'शतक' जुड़ गया, जिसे वो कभी याद नहीं रखना चाहेंगे।

शाहिद अफरीदी बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान क्रिकेट करियर में 100वीं बार शून्य पर आउट हुए। अफरीदी 44 बार इंटरनेशनल क्रिकेट में और 56 बार लिस्ट ए, फर्स्ट क्लास और टी20 मैचों में जीरो पर आउट हुए हैं। ये मुकाबला राजशाही रॉयल्स और ढाका प्लाटून के बीच 12 दिसंबर को खेला गया था।

मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ढाका ने 9 विकेट खोकर 134 रन बनाए। टीम की ओर से अनामुल हक ने 33 गेंदों में 38, जबकि जाकिर अली ने 19 बॉल में 21 रन की पारी खेली।

सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए शाहिद अफरीदी पहली ही गेंद पर लिटन दास को अपना कैच थमा बैठे। ये विकेट गेंदबाज रवि बोपारा के खाते में गया, जो इस मुकाबले में उनकी एकमात्र सफलता रही। उनके अलावा अबु जायद को 2 विकेट हाथ लगे। 

आसान टारगेट का पीछा करते हुए राजशाही की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई और लिटन दास ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। दास 27 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शोएब मलिक ने नाबाद 36 रन की पारी खेली, उनके साथ जजई 47 गेंदों में 8 बाउंड्री की मदद से नाबाद 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राजशाही रॉयल्स ने 18.2 ओवर में महज 1 विकेट खोकर ये मैच अपने नाम कर लिया। 

टॅग्स :शाहिद अफरीदीपाकिस्तान क्रिकेट बोर्डपाकिस्तान क्रिकेट टीमलिटन दासशोएब मलिकहजरातुल्लाह जाजई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबॉल टेम्परिंग की वजह से आपसे गेंद छीनी, आपकी क्या राय है?, मुझे कुछ नहीं पता,कैमरों में देखेंगे और करेंगे बात, रमीज़ राजा ने शाहीन अफरीदी से पूछा, वीडियो

क्रिकेटखिलाड़ियों के बाद अब कमेंटेटर भी पीएसएल को दे रहे झटका?, क्या पाकिस्तान क्रिकेट फिर शर्मिंदा होगा?, क्या कर रहे मोहसिन नकवी?

क्रिकेट26 मार्च से PSL और 28 मार्च से IPL?, 3 दिन में 2 खिलाड़ी ने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ आईपीएल पहुंचे?, गुडाकेश मोती, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ओटनेल बार्टमैन और स्पेंसर जॉनसन नहीं खेलेंगे?

क्रिकेट'ICC ट्रॉफी चोरी करके लेके आनी है?': बांग्लादेश से 2-1 से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर बरसे कामरान अकमल

क्रिकेटBAN vs PAK: बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ 2-1 से जीती वनडे सीरीज, तस्किन अहमद ने झटके 4 विकेट, बेकार गया आग़ा का शतक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?