लाइव न्यूज़ :

Dewas News: गांव की लड़की को लेकर भागा बेटा, पिता ने परिवार संग खाया जहर, तीन की मौत; ICU में बेटी

By मुकेश मिश्रा | Updated: June 24, 2025 13:38 IST

Dewas News:जहर खाने पर सभी को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान 3 की मौत हो गई और 3 की हालत गंभीर बनी हुई है।

Open in App

Dewas News: मध्य प्रदेश के देवास जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र के धोबघट्टा गांव में रविवार देर रात एक ही परिवार के चार सदस्यों द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हृदयविदारक मामले में पति-पत्नी और एक बेटी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज इंदौर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, भिलाला समाज से जुड़े राधेश्याम (50), उनकी पत्नी रंगूबाई (48), और दो बेटियां—आशा (23) और रेखा (15)—ने रविवार रात करीब 10:30 बजे कीटनाशक खा लिया। परिवार के सदस्यों को बेहोशी की हालत में देखकर पड़ोसियों ने तत्काल चारों को खुड़ेल के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान सबसे पहले राधेश्याम की मौत हुई, फिर सोमवार को रंगूबाई और बड़ी बेटी आशा ने भी दम तोड़ दिया। छोटी बेटी रेखा की हालत नाजुक बनी हुई है और वह आईसीयू में भर्ती है।

 प्रेम प्रसंग बना आत्महत्या की वजह 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह सामूहिक आत्महत्या पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव का नतीजा थी। राधेश्याम का बेटा पप्पू गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध में था और हाल ही में घर छोड़कर कहीं चला गया था। युवती के परिजन लगातार पप्पू की तलाश कर रहे थे और राधेश्याम के परिवार पर दबाव बना रहे थे। इसी तनाव और सामाजिक बहिष्कार के डर से पूरा परिवार मानसिक रूप से टूट गया था, जिसके चलते यह खौफनाक कदम उठाया।

घटना की पुष्टि करते हुए उदयनगर थाना प्रभारी सुनीता कटारे ने बताया, हमें घटना की जानकारी देर से मिली क्योंकि परिवार के सदस्य सीधे इंदौर अस्पताल चले गए थे। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जीवित बची रेखा के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर विस्तृत जांच की जा रही है। अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। गांव में इस घटना के बाद शोक और स्तब्धता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और परिवार के करीबी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :Dewasआत्महत्या प्रयासक्राइम न्यूज हिंदीsuicide attemptcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम