लाइव न्यूज़ :

2021-2024 के बीच जुराब फैक्टरी में काम के दौरान छात्रा के पिता अकील खान ने किया था यौन उत्पीड़न, बदला लेने की साजिश, मुश्किल में झूठी कहानी गढ़ने वाली छात्रा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2025 16:05 IST

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नॉन-कॉलेजिएट वुमंस एजुकेशन बोर्ड की बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा ने दावा किया था कि रविवार को वह अतिरिक्त कक्षा में शामिल होने जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक विहार के पास तीन लोगों ने उस पर तेजाब फेंक दिया।न ही वारदात वाली जगह की सीसीटीवी फुटेज में हमलावर नजर आए। आरोपियों को फंसाने के लिए अपने हाथ पर ‘टॉयलेट क्लीनर’ उड़ेल लिया था।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में अपने पिता के कहने पर तेजाब हमले की कथित तौर पर झूठी कहानी गढ़ने वाली 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा से दिल्ली पुलिस मंगलवार को पूछताछ करेगी। छात्रा का पिता अपने खिलाफ दर्ज बलात्कार की एक शिकायत को लेकर बदला लेना चाहता था। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नॉन-कॉलेजिएट वुमंस एजुकेशन बोर्ड की बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा ने दावा किया था कि रविवार को वह अतिरिक्त कक्षा में शामिल होने जा रही थी, जिस दौरान अशोक विहार के पास तीन लोगों ने उस पर तेजाब फेंक दिया।

हालांकि, पुलिस ने कहा कि उसे मौके पर तेजाब का कोई सुराग नहीं मिला और न ही वारदात वाली जगह की सीसीटीवी फुटेज में हमलावर नजर आए। फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को भी उस इलाके में तेजाब की कोई फेंकी हुई बोतल नहीं मिली और जांच में पता चला कि उसने (छात्रा ने) आरोपियों को फंसाने के लिए अपने हाथ पर ‘टॉयलेट क्लीनर’ उड़ेल लिया था।

आरोपी, छात्रा के रिश्तेदार हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘छात्रा से आज पूछताछ की जाएगी।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की टीम उससे पूछताछ करेगी ताकि घटना के पीछे की वजह पता चल सके। अब तक हमें पता चला है कि (छात्रा का) पूरा परिवार इस साजिश में शामिल है।’’ छात्रा के पिता अकील खान को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

खान ने यह कबूल किया था कि उसने अपने खिलाफ दर्ज बलात्कार की शिकायत का बदला लेने के लिए नकली हमले की साजिश रची थी। पूर्व में, आरोपियों में से एक की पत्नी ने खान पर 2021 और 2024 के बीच उसकी जुराब फैक्टरी में काम करने के दौरान यौन उत्पीड़न किये जाने का आरोप लगाया था। इस बीच, पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से जब्त किए गए तरल पदार्थ की जांच से पता चला है कि यह ‘टॉयलेट क्लीनर’ है, तेजाब नहीं। मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसPoliceदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?