लाइव न्यूज़ :

Jamia Violence: दिल्ली पुलिस ने कहा- जामिया और दिल्ली हिंसा मामले में फॉरेंसिक सबूतों के विश्लेषण के बाद हुईं गिरफ्तारियां

By भाषा | Updated: April 20, 2020 17:04 IST

पुलिस ने कहा कि दिल्ली पुलिस कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने और उत्तर पूर्व दिल्ली हिंसा के साजिशकर्ताओं, आरोपियों को कानून के दायरे में लाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने को प्रतिबद्ध है।

Open in App
ठळक मुद्देजामिया मिल्लिया इस्लामिया के दो छात्रों मीरान हैदर और सफूरा जरगर को हिंसा भड़काने के लिए गिरफ्तार किया गया है।दिल्ली पुलिस ने कहा कि इन दो छात्रों ने मिलकर जिस हिंसा को भड़काया उसमें 53 लोगों की जान गई और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे।

नयी दिल्लीदिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया हिंसा और उत्तर पूर्व दिल्ली हिंसा मामले की निष्पक्ष जांच की गई और फॉरेंसिक सबूतों के विश्लेषण के बाद गिरफ्तारियां हुईं। अनुराग कश्यप, विशाल भारद्वाज, महेश भट्ट और रतना पाठक शाह सहित 20 से अधिक फिल्म जगत की हस्तियों ने रविवार को एक बयान जारी कर संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए थे और उनको रिहा करने की मांग भी की थी।

मानवाधिकार समूह ‘हम भारत के लोग’ ने दिल्ली दंगा मामले में पिछले सप्ताह गिरफ्तार किए गए जेएमआई के दो छात्रों की गिरफ्तारी की निंदा की थी और पुलिस पर आरोप लगाया था कि वे ‘‘कोविड-19 लॉकडाउन का इस्तेमाल सरकार की योजनाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों का मुंह बंद करने’’ के लिए कर रही है। वकीलों के एक सूमह ने भी लॉकडाउन के दौरान उत्तर पूर्व दिल्ली हिंसा के संबंधं में लोगों की गिरफ्तारी और उन्हें हिरासत में लिए जाने के संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा था। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया,‘‘ जामिया और उत्तर पूर्व (दिल्ली) दंगा मामलों की जांच दिल्ली पुलिस ने ईमानदारी से और निष्पक्ष रूप से की।’’

उसने लिखा, ‘‘ सभी गिरफ्तारियां वैज्ञानिक और फोरेंसिक सबूतों के विश्लेषण के बाद की कई, जिसमें वीडियो फुटेज आदि शामिल हैं।’’ गौरतलब है कि पिछले साल दिसम्बर में जामिया मिल्लिया इस्लामिया से कुछ मीटर दूर संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद पुलिस कथित तौर पर परिसर में दाखिल हुई थी।

पुलिस ने कहा कि दिल्ली पुलिस कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने और उत्तर पूर्व दिल्ली दंगों के साजिशकर्ताओं, आरोपियों को कानून के दायरे में लाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने को प्रतिबद्ध है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के दो छात्रों मीरान हैदर और सफूरा जरगर को फरवरी में उत्तर पूर्व दिल्ली में कथित तौर पर साम्प्रदायिक हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसमें 53 लोगों की जान गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। उसने कहा, ‘‘ यह (जांच) निहित तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों से प्रभावित नहीं होगी।’’ 

टॅग्स :जामिया मिल्लिया इस्लामियाजाफराबाद हिंसादिल्ली पुलिसकैब प्रोटेस्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी