लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के दक्षिणपुरी में देसी कट्टा और चाकू लेकर पहुंचे थे 3 बदमाश, अचानक मौके पर पहुंची पुलिस और फिर...

By अंजली चौहान | Updated: June 16, 2024 13:51 IST

Delhi Crime:दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने दक्षिण पुरी के बी ब्लॉक में तीन लोगों से लकी नाम के 18 वर्षीय युवक को बचाया. पीड़ित को उसकी चोटों के इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

Open in App

Delhi Crime:दिल्ली के अंबेडकर नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पड़ने वाले दक्षिणपुरी में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। राहत कि बात यह रही कि पुलिस गश्त पर निकले एक पुलिसकर्मी ने युवक को हमलावरों से बचाया। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

पीड़ित की पहचान 18 साल के लकी के रूप में बताई गई है। जिसकी तीन लोग पिटाई कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे बचाया और घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक अंबेडकर नगर पुलिस स्टेशन की एक पार्टी गश्त पर थी। जैसे ही पुलिस दक्षिणपुरी पहुंची तो वहां उन्हें हल्ला होने की आवाज सुनाई दी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची वहां उन्हें तीन लोग एक युवक को पीटते दिखे। यहां तक कि हमलावरों के पास एक चाकू भी था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आम लोगों की मदद से एक हमलावर को हिरासत में ले लिया और घायल युवक को अस्पताल पहुंचा दिया। पीड़ित ने अपने बयान में कहा कि हमलावरों के पास चाकू था । यहां तक कि वे अपने साथ देसी कट्टा भी लाए थे। 

पुलिस ने जांच में तीनों बदमाशों की पहचान कर ली है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने दो महीने पहले हमलावरों में से एक की पिटाई की थी। जिसके बाद वह बदला लेने के मकसद से आया था। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आईपीसी की उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्लीदिल्ली क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम