लाइव न्यूज़ :

Delhi: पत्नी का गला घोंटकर की हत्या, फिर ट्रेन से सामने कूदा पति; विवेक विहार में एक ही दिन में उजड़ा परिवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2025 09:38 IST

Delhi: पुलिस ने बताया कि दंपति के 21 वर्षीय बेटे शिव चरण ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने आत्महत्या की हो सकती है।

Open in App

Delhi: पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में 40 वर्षीय एक महिला की उसके पति ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को एक छत पर एक महिला का शव मिलने और उसके पति के लापता होने की सूचना मिली।

पुलिस जब सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची, तब उसे एक महिला का शव शॉल में लिपटा हुआ चारपाई पर पड़ा मिला। मृतका की पहचान महेंद्र कौर के रूप में हुई, जो कुलवंत सिंह की पत्नी थी। दंपति के 21 वर्षीय बेटे शिव चरण ने पुलिस को बताया कि हो सकता है कि उसकी मां ने आत्महत्या की हो।

उसने कहा कि वह सिगरेट खरीदने गया था और जब लौटा तो उसने अपनी मां को फंदे पर लटका पाया। हालांकि, पुलिस ने बताया कि शिव बार-बार अपने बयान बदल रहा था, जिससे संदेह और बढ़ गया। इसी बीच, किसी ने पुलिस को सूचना दी कि महेंद्र का पति कुलवंत पास की रेल पटरी पर बैठा है। जब तक पुलिस पटरी पर पहुंची, तब तक वह ट्रेन की चपेट में आ चुका था।

एक अधिकारी ने बताया कि कुलवंत को गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा, ‘‘पोस्टमॉर्टम से पुष्टि हुई है कि महेंद्र की मौत गला घोंटने के कारण हुई। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पति ने झगड़े के बाद अपनी पत्नी का गला घोंट दिया और बाद में आत्महत्या कर ली।’’ 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसदिल्ली समाचारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो