लाइव न्यूज़ :

बीएमसी चुनावः राज ठाकरे को लेकर कांग्रेस में दुविधा, अकेले लड़ने की घोषणा, महायुति गठबंधन की राह आसान, उद्धव ठाकरे और शरद पवार के सामने संकट?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2025 17:26 IST

BMC elections: 2017 में हुए चुनाव में, तत्कालीन अविभाजित शिवसेना (84) और भाजपा (82) के बीच कड़ी टक्कर थी, जबकि कांग्रेस की सीटों की संख्या घटकर मात्र 31 रह गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना (उबाठा) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के बीच गठबंधन को बताया। कांग्रेस का अकेले चुनाव लड़ने का कदम रणनीतिक पुनर्गठन और राजनीतिक कमजोरी को दर्शाता है।राजनीतिक परिदृश्य में यह जोखिम भरा है जहां मजबूत गठबंधन और उभरते प्रतिद्वंद्वी हावी हैं।

मुंबईः बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव में कांग्रेस के स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के फैसले ने मुंबई के नगर निकाय रणक्षेत्र में विपक्ष के लिए जगह सीमित कर दी है और 15 जनवरी को होने वाले चुनाव को बहुकोणीय मुकाबले में बदल दिया है। पार्टी ने महानगर पालिका चुनाव में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) व्यवस्था से बाहर रहने का कारण उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (उबाठा) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के बीच गठबंधन को बताया।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, स्थानीय मुद्दों और वैचारिक स्पष्टता पर ध्यान केंद्रित करते हुए कांग्रेस का अकेले चुनाव लड़ने का कदम रणनीतिक पुनर्गठन और राजनीतिक कमजोरी को दर्शाता है। उनका कहना है कि यह एक साहसिक कदम है, लेकिन ऐसे राजनीतिक परिदृश्य में यह जोखिम भरा है जहां मजबूत गठबंधन और उभरते प्रतिद्वंद्वी हावी हैं।

उन्होंने कहा कि मुंबई में कांग्रेस इस परिदृश्य में कैसे आगे बढ़ती है, इसका महाराष्ट्र और उससे बाहर के उसके राजनीतिक भविष्य पर दूरगामी प्रभाव पड़ सकता है। ऐतिहासिक रूप से, कांग्रेस मुंबई की निकाय स्तर की राजनीति में एक प्रमुख शक्ति रही है, लेकिन पिछले तीन दशकों में उसकी सीटों की संख्या में लगातार गिरावट आई है।

इससे पहले 2017 में हुए चुनाव में, तत्कालीन अविभाजित शिवसेना (84) और भाजपा (82) के बीच कड़ी टक्कर थी, जबकि कांग्रेस की सीटों की संख्या घटकर मात्र 31 रह गई थी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे वैचारिक मतभेदों, विशेष रूप से भाषाई पहचान और प्रवासी मुद्दों पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के रुख के कारण उसके साथ गठबंधन नहीं कर सकते।

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा, "हम ऐसे गठबंधन का हिस्सा नहीं बन सकते जो विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा देता हो।" पार्टी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस की रणनीति अल्पसंख्यक, दलित और प्रवासी मतदाताओं को एकजुट करने पर केंद्रित है, जो महा विकास आघाड़ी के साथ एमएनएस के संबंधों से असहज महसूस कर सकते हैं। बीएमसी का विशाल बजट और मुंबई के नागरिक प्रशासन पर इसके प्रभाव के कारण इस पर नियंत्रण को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकाराहुल गांधीकांग्रेसराज ठाकरेउद्धव ठाकरेशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो