लाइव न्यूज़ :

Delhi Horror: कंझावला में युवती को 12 किमी तक कार से घसीटा, पुलिस ने कहा- सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर मिसाल बनाएंगे, ऐसी घटना दोबारा न होने पाए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2023 19:12 IST

Delhi Horror: सुल्तानपुरी थाने की पुलिस ने इस मामले में दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्णन (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Open in App
ठळक मुद्देयुवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक घसीटते हुई ले गई।पांच आरोपियों के खिलाफ नई धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।पांचों मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि कंझावला इलाके में हुई घटना में युवती को करीब 12 किलोमीटर तक कार से घसीटा गया था और इस मामले में पीड़िता के पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है। कंझावला में 20 वर्षीय एक युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक घसीटते हुई ले गई।

रविवार को हुए हादसे में युवती की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने यहां प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों के खिलाफ नई धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।

वहीं, दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में सड़क पर युवती की मृत्यु का मामला दुखद है। पांचों मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया गया है। इस वक्त हमारी कई टीम घटना की जांच में लगी हैं। दिल्ली पुलिस मृतका के घर वालों से लगातार संपर्क में है। उन्हें हर तरह की सहायता प्रदान कर रही है।’’

उन्होंने अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘दुख की इस घड़ी में हम उनके (पीड़िता के परिवार) साथ हैं। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जांच में पाए गए तथ्यों के अनुरूप सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर मिसाल बनाएंगे, जिससे ऐसी घटना दोबारा न होने पाए।’’ पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से मौत और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

हुड्डा ने संवाददाताओं से कहा कि आरोपियों को कंझावला इलाके में अपराध स्थल पर ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम को समझने का प्रयास किया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवार को जांच के बारे में अद्यतन जानकारी दी गई है।

आश्वासन दिया गया है कि पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए सभी सबूत इकट्ठा करेगी कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले। उन्होंने कहा, ‘‘वाहन की फोरेंसिक पड़ताल भी की जा रही है।’’ इससे पहले दिन में, सुल्तानपुरी थाने के बाहर सोमवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए और घटना के दोषियों को सजा देने की मांग को लेकर यातायात जाम कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस घटना को दुर्घटना का मामला मानकर चल रही है। राष्ट्रीय राजधानी में नए वर्ष के दिन सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को सोमवार को अदालत ने तीन दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या से लापरवाही से मौत और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों की पांच दिन की हिरासत के लिए अर्जी दी थी, जिस पर सुनवाई के बाद महानगर दंडाधिकारी अजय सिंह परिहार ने पांचों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

सुनवाई के दौरान पुलिस ने अदालत से कहा कि जांच शुरुआती चरण में है और मामले को नतीजे तक पहुंचाने के लिए आरोपियों से हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है। सुल्तानपुरी थाने की पुलिस ने इस मामले में दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्णन (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसविनय कुमार सक्सेनाआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम