लाइव न्यूज़ :

Delhi Horror: युवती को करीब 12 किमी तक कार से घसीटा, कोर्ट ने पांचों आरोपियों की तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, मेडिकल बोर्ड गठित

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 2, 2023 16:22 IST

Delhi Horror: दिल्ली के कंझावला इलाके में हुई घटना में युवती को करीब 12 किमी तक कार से घसीटा गया, पांच आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देसीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर घटना का समय निर्धारित किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ और आरोप जोड़े जा सकते हैं। आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की।

नई दिल्लीः दिल्ली की अदालत ने पांचों आरोपियों की तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा दिया है। सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कंझावला इलाके में हुई घटना की पीड़िता के पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल बोर्ड गठित है।

दिल्ली के स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि अभियुक्तों को 3 दिन के रिमांड में लिया गया है। पुलिस जल्द से जल्द जांच पूरी करके चार्ज शीट दाखिल करेगी। सारे सबूत इकट्ठा करके अभियुक्तों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज़ किया है। अभी तक 5 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया है। मामलें में फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई है। पुलिस लगातार पीड़िता के परिवार के संपर्क में है।

दिल्ली के कंझावला इलाके में हुई घटना में युवती को करीब 12 किमी तक कार से घसीटा गया, पांच आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है। आरोपियों को कंझावला इलाके में अपराध स्थल पर ले जाया जाएगा, सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर घटना का समय निर्धारित किया जाएगा। 

दिल्ली के कंझावला में मारी गई युवती की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ और आरोप जोड़े जा सकते हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने कंझावला में हुई घटना को लेकर सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की।

कंझावला में 20 वर्षीय एक युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब चार किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। रविवार को हुए हादसे में युवती की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जहां इस घटना के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की।

सक्सेना ने कहा कि इस ‘‘अमानवीय’’ अपराध से उनका सिर शर्म से झुक गया है। विधायक आतिशी, सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक सहित ‘आप’ के लगभग 200 नेता और कार्यकर्ता सिविल लाइंस स्थित राज निवास के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी की और घटना पर जवाब देने की मांग की। ‘आप’ नेताओं ने उपराज्यपाल का इस्तीफा भी मांगा। उपराज्यपाल आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और क्षेत्र में बैरिकेड और पानी की बौछार के लिए वाहन तैनात किए गए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसविनय कुमार सक्सेनाआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा