लाइव न्यूज़ :

मालकिन ने डांटा तो नौकर ने कर दी हत्या, लाजपत नगर में मां-बेटे के डबल मर्डर से सनसनी

By अंजली चौहान | Updated: July 3, 2025 11:33 IST

Delhi Double Murder: दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में एक ड्राइवर ने एक कपड़ा दुकान की मालकिन और उसके 14 वर्षीय बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी, क्योंकि उन्होंने उसे उसके काम के लिए डांटा था।

Open in App

Delhi Double Murder: राजधानी दिल्ली में अपराध और नफरत की ऐसी वारदात सामने आई है जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है। लाजपत नगर में डबल मर्डर का खुलासा हुआ है। जिसकी जांच कर रही पुलिस ने इस आरोप में घर के नौकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि लाजपत नगर-1 इलाके में एक महिला और उसका बेटा अपने घर पर मृत पाए गए। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने उनके घर/दुकान के नौकर को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह भाग रहा था।

दिल्ली पुलिस ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "लाजपत नगर-1 इलाके में रुचिका (42) नामक महिला और उसके बेटे कृष (14) के शव उनके घर पर मिले। संदिग्ध नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया है।"

आरोपी की पहचान मुकेश (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया, "वह पीड़ित द्वारा संचालित गारमेंट शॉप में ड्राइवर/दुकान सहायक के रूप में काम करता है।"

पुलिस के अनुसार, "घर के नौकर" ने शुरुआती जांच के दौरान खुलासा किया कि "रुचिका ने उसे डांटा था, और इसी वजह से उसने उनकी हत्या कर दी।"

दिल्ली पुलिस ने कहा, "आगे की जांच जारी है।" मामला तब सामने आया जब बुधवार रात 9:43 बजे लाजपत नगर-1 से कुलदीप (44) से पीसीआर कॉल मिली।

पुलिस के अनुसार, कुलदीप ने बताया कि उसकी पत्नी और बेटा उसकी कॉल का जवाब नहीं दे रहे थे, दरवाज़ा बंद था और गेट और सीढ़ियों पर खून के धब्बे थे। पुलिस मौके पर पहुंची और जबरन गेट खोला गया।

पुलिस ने बताया, "एक महिला और उसके बेटे के शव मिले हैं। शवों की पहचान रुचिका सेवानी (42) और कृष सेवानी (14) के रूप में हुई है।"

रुचिका सेवानी अपने पति हेमंत तिवारी के साथ लाजपत नगर मार्केट में गारमेंट की दुकान चलाती थी। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइमहत्यादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?