लाइव न्यूज़ :

दिल्ली फतेहपुर बेरीः 31 वर्षीय पत्नी को पति ने गला घोंटकर हत्या की, शव को झील खुर्द सीमा के पास वन में फेंका, व्यवहार से खुश नहीं था और अक्सर बिना किसी कारण मायके चली जाती थी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2023 16:36 IST

Delhi Fatehpur Beri: हत्या के संबंध में फ़तेहपुर बेरी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 201 (अपराध के सबूतों को गायब करना) और 34 (साझा मंशा) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि धर्मवीर, सत्यवान और अरुण को गिरफ्तार किया।ऑटोरिक्शा को जब्त कर लिया गया और मामले की जांच जारी है।पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नई दिल्लीः दक्षिण पश्चिम दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में 31 वर्षीय एक महिला की उसके पति ने कथित तौर पर हत्या कर दी क्योंकि वह उसके व्यवहार से खुश नहीं था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता (31) की गला घोंटकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई और उसके शव को झील खुर्द सीमा के पास वन में फेंक दिया गया।

हत्या में दो अन्य व्यक्तियों ने उस महिला के पति की मदद की थी। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने बताया कि शनिवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को फतेहपुर बेरी में झील खुर्द सीमा के पास वन में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और निगरानी के माध्यम से शनिवार देर रात करीब एक बजकर चालीस मिनट पर एक ऑटोरिक्शा की गतिविधि संदिग्ध पाई गई।

ऑटोरिक्शा के मार्ग का पता लगाया गया, उसके पंजीकरण नंबर की पहचान की गई और छतरपुर निवासी इसके चालक अरुण को गदाईपुर बैंड रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी ने बताया कि अरुण ने मृतक की पहचान धर्मवीर की पत्नी स्वीटी के रूप में की और कबूल किया कि उसने और उसके नांगलोई निवासी रिश्तेदार धर्मवीर और सत्यवान ने हरियाणा सीमा के पास गला घोंटकर स्वीटी की हत्या करने के बाद शव को वन में फेंक दिया।

डीसीपी चौधरी के अनुसार, अरुण ने कहा कि वह उस इलाके के बारे में जानता था और आरोपियों ने अपराध को अंजाम देने और शव को ठिकाने लगाने के लिए वन क्षेत्र को चुना। अरूण ने बताया कि धर्मवीर अपनी पत्नी के व्यवहार से खुश नहीं था क्योंकि वह अक्सर बिना किसी कारण के महीनों के लिए घर से चली जाती थी।

उसने यह भी खुलासा किया कि पीड़िता के माता-पिता या परिवार के बारे में कोई नहीं जानता क्योंकि धर्मवीर ने एक अज्ञात महिला को 70,000 रुपये देकर उससे शादी की थी। पुलिस ने बताया कि स्वीटी ने कभी अपने माता-पिता या परिवार के सदस्यों के बारे में बातचीत नहीं की औऱ हमेशा यही बताया कि वह पटना की रहने वाली है।

हत्या के संबंध में फ़तेहपुर बेरी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 201 (अपराध के सबूतों को गायब करना) और 34 (साझा मंशा) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि धर्मवीर, सत्यवान और अरुण को गिरफ्तार कर, अपराध में इस्तेमाल किए गए ऑटोरिक्शा को जब्त कर लिया गया और मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम