लाइव न्यूज़ :

बेटे की चाहत ने बना दिया हैवान! दिल्ली के परिवार ने दो नवजात जुड़वा बहनों को उतारा मौत के घाट

By अंजली चौहान | Updated: June 23, 2024 12:48 IST

Delhi Crime:दिल्ली में रविवार को सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है...

Open in App

Delhi Crime: यूं तो औलाद पाने के लिए मां बाप क्या नहीं करते लेकिन दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर आपका भी भरोसा उठ जाएगा। एक हैरान कर देने वाले मामले में दो नवजात जुड़वा बहनों की हत्या कर दी गई। इन मासूमों की हत्या में पूरा परिवार शामिल था।

दरअसल परिवार लड़कियों के पैदा होने से नाराज था । जिसके बाद इस हत्या को अंजाम दिया गया। दोनों नवजात शिशुओं का पिता उन्हें उनकी मां से अलग ले गया और फिर परिवार के लोगों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया।

मामले के सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच करवाई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों को पकड़ने को दबिश दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्चियों की मां हरियाणा के रोहतक की रहने वाली है।

पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक महिला की शादी दो साल पहले बाहरी दिल्ली के एक परिवार में हुई थी। परिवार के लोग लगातार दहेज के लिए महिला का उत्पीड़न कर रहे थे और चाहते थे कि वह लड़के को जन्म दे। जब वह 6 महीने की गर्भवती हुई तो परिवार के लोगों ने गर्भ जांच के लिए दबाव बनाया लेकिन महिला ने डर के मारे ऐसा करने से इंकार किया।

फिर जब महिला ने बच्चियों को जन्म दिया तो उसके पति और परिजन आए और बच्चियों को अपने साथ ले गए। बाद में जब महिला ने अपनी बच्चियों के बारे में पूछा तो परिजन बहाना मारने लगे और बाद में कहने लगे कि बीमारी के चलते बच्चियों की मौत हो गई है।

इसके बाद महिला और उसके मायके वालों ने शक होने पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शवों की जांच के आदेश कोर्ट से लिए और मेडिकल जांच की। अब पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की है।इस घटना ने कन्या भ्रूण हत्या के मामले को फिर से चर्चा में ला दिया है।

बता दें कि नवजात शिशु से लेकर एक साल की बच्ची की हत्या को कन्या भ्रूण हत्या कहा जाता है। बेटे की चाहत में कन्या भ्रूण हत्या कर दी जाती है। देश में लिंग जांच अपराध होने के बाद भी लोग ऐसा करते हैं। 

कन्या भ्रूण हत्या करने वाले को 10 साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है लेकिन लोग फिर भी बाज नहीं आते हैं। कन्या भ्रूण हत्या के साथ दुख की बात ये है कि अधिकतर लोग इसे रिपोर्ट ही नहीं करते हैं। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्ली क्राइमदिल्लीक्राइमहत्याchild
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये