लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: पूर्व विंग कमांडर की पत्नी का घर में मिला शव, बाहर से बंद था दरवाजा, पिता-भाई को मिलने से किया था मना

By भाषा | Updated: April 27, 2019 16:25 IST

दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या), धारा 392 (लूटपाट) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहिला की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि दंपति को एक बेटा और एक बेटी है।

भारतीय वायुसेना के एक पूर्व विंग कमांडर की 52 वर्षीय पत्नी दिल्ली के द्वारका में अपने घर में मृत मिली है। पुलिस ने शनिवार(27 अप्रैल) को बताया कि मृतक की पहचान नीनू जैन के तौर पर की गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मृत महिला के पिता ने उसे गुरुवार की रात को कॉल किया और उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की क्योंकि वह स्वस्थ नहीं थी। वह उन्हें देखने के लिये आना चाहते थे, लेकिन उसने मना कर दिया। 

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार(26 अप्रैल) सुबह महिला के पिता ने एकबार फिर उसे कॉल किया, लेकिन उनकी बेटी ने फोन नहीं उठाया। उसके बाद महिला के पिता और भाई उसे देखने के लिये पहुंचे लेकिन घर का गेट बाहर से बंद था। उन्होंने बताया कि वे उनके पड़ोसी के घर की तरफ से घर में घुसे और जैन को अचेतावस्था में जमीन पर पड़ा देखा। 

उन्होंने पुलिस को कॉल किया और महिला को नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत लाया हुआ घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि कॉल सुबह नौ बजे के करीब रिसीव किया गया था। 

पुलिस ने बताया कि एक मोबाइल फोन, कुछ नकदी और आभूषण घर से गायब थे। इसके बाद आईपीसी की धारा 302 (हत्या), धारा 392 (लूटपाट) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। 

महिला की मौत के कारणों का पता लगाया जाना बाकी है। जैन के पति भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत विंग कमांडर हैं और फिलहाल इंडिगो में वाणिज्यिक पायलट के तौर पर काम कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि दंपति को एक बेटा और एक बेटी है। बेटा नोएडा में एक एमएनसी में काम करता है जबकि बेटी गोवा में डॉक्टर है। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला