लाइव न्यूज़ :

Delhi Chunav 2025: आप विधायक मोहिंदर गोयल पर हमला?, अरविंद केजरीवाल बोले- भाजपा के लोग कर रहे ‘गुंडागर्दी’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 1, 2025 21:21 IST

Delhi Chunav 2025: रिठाला विधानसभा क्षेत्र से ‘आप’ के उम्मीदवार गोयल सेक्टर 11 में पॉकेट एच के निवासियों से बातचीत कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय व्यक्ति के पुराने वीडियो पर चर्चा कर रहे थे, जिसकी मृत्यु हो चुकी है।दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, जो हाथापाई में बदल गई।

Delhi Chunav 2025: आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मोहिंदर गोयल पर शनिवार को रोहिणी इलाके में एक जनसभा के दौरान कथित तौर पर हमला हुआ। इस घटना को लेकर पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में आसन्न हार के मद्देनजर ‘‘गुंडागर्दी’’ कर रही है। यह घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई, जब रिठाला विधानसभा क्षेत्र से ‘आप’ के उम्मीदवार गोयल सेक्टर 11 में पॉकेट एच के निवासियों से बातचीत कर रहे थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘आप विधायक कुछ लोगों के साथ एक स्थानीय व्यक्ति के पुराने वीडियो पर चर्चा कर रहे थे, जिसकी मृत्यु हो चुकी है। मृतक के परिवार के सदस्यों को जब इस बारे में पता चला, तो वे वहां पहुंचे और आपत्ति जताई।’’ उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, जो हाथापाई में बदल गई।

अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। विधायक की चिकित्सीय रिपोर्ट का हवाला देते हुए अधिकारी ने कहा कि घटना में गोयल घायल नहीं हुए हैं। हालांकि, ‘आप’ विधायक रिठाला निर्वाचन क्षेत्र में केजरीवाल द्वारा संबोधित की गई एक अन्य रैली में सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर पट्टियां बांधे व्हीलचेयर पर पहुंचे।

गोयल के साथ मौजूद पार्टी प्रमुख ने भाजपा की आलोचना की और आरोप लगाया कि वह (भाजपा) चुनाव में आसन्न हार के मद्देनजर हिंसा का सहारा ले रही है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘मोहिंदर गोयल को इस हालत में देखकर मुझे बहुत दुख हो रहा है। दिल्ली के लोग गुंडागर्दी की इस राजनीति का समर्थन नहीं करते। भाजपा गुंडागर्दी कर रही है और पुलिस उसे बचा रही है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘आप’ की उपलब्धियों और चुनावी वादों को भी रेखांकित किया, जिसमें महिला सम्मान योजना भी शामिल है, जिसके तहत पार्टी के सत्ता में बने रहने पर हर महिला को 2,100 रुपये मासिक भत्ता देने का वादा किया गया है। उन्होंने दावा किया, ‘‘हमने करदाताओं के पैसे का इस्तेमाल बिजली और पानी की आपूर्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सुधार के लिए किया।

भाजपा जनता का पैसा अमीर उद्योगपतियों को देती है और उनके कर्ज माफ करती है।’’ इससे पहले दिन में, केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव बुरी तरह हार रही है। इससे बौखलाकर वे अब हिंसा का सहारा ले रहे हैं। हम रिठाला में अपने विधायक मोहिंदर गोयल पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं।’’ गोयल रिठाला में भाजपा के कुलवंत राणा और कांग्रेस के सुशांत मिश्रा के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होगा और मतगणना 8 फरवरी को होगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा