लाइव न्यूज़ :

बुराड़ी कांड में नया ट्विस्ट, नहीं था सुसाइड का प्लान, ललित के भाई ने की थी फंदा छुड़ाने की कोशिश

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 7, 2018 10:43 IST

दिल्ली के बुराड़ी संत नगर इलाके में एक ही परिवार के 11 लोगों के शव 1 जुलाई को बरामद किए गए थे। पुलिस ने 7 महिलाओं और 4 पुरुषों के शव बरामद किए। इसमें से 10 के शव फेंदे से लटके हुए थे। जबकि एक 77 साल की बुजुर्ग महिला का शव घर फर्श पर पड़ा था।

Open in App

नई दिल्ली, 7 जुलाई: बुराड़ी के संत नगर इलाके में 1 जुलाई को एक ही घर में मिले 11 शव के मौत की गुत्थी सुलझने के बयाए उलझती जा रही है। इस मामले में रोज कोई-न-कोई नए खुलासे हो रहे हैं। 6 जुलाई को इस मामले में एक गीता नाम की महिला तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक सच ये सामने आ रहा है कि  नए खुलासे के मुताबिक, घटना का मास्टरमाइंड माना जा रहा ललित की प्लानिंग से उसका भाई समहत नहीं था। 

हालांकि, परिवार के कहने पर वो फंदे से लटक तो गया था, लेकिन वो जीना चाहता था। यही वजह है कि परिवार के बड़े बेटे और ललित के भाई भुवनेश ने लटकने के बाद फंदे से खुद को अलग करने की कोशिश की थी। पुलिस और फोरेंसिक साइंस एक्सपर्ट के मुताबिक, आखिरी वक्त में भुवनेश ने फंदा हटाने की कोशिश की होगी लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाया। 

पुलिस को इस बात को अब तक के जांच में यही पता चला है कि ललित, भुवनेश और टीना ने सभी के हाथ-पैर और मुंह बांधे थे। उसके बाद उनको फंदे से लटकाया था। पुलिस थ्योरी के मुताबिक ललित और उसकी बहन टीना ने सबसे आखिरी में फांसी पर लटके थे। 

सीसीटीवी फुटेज में जो जानकारियां सामने आई है कि उसमें पूरा परिवार 30 जून की रात को हवन करने के बाद फंदे पर लटक गया। इससे पहले उन्होंने होटल से खाना मंगवाया था, क्योंकि कथित तौर पर ललित के मृत पिता ने उसे सपने में कहा था कि मोक्ष की रात बाहर का ही खाना खाना है। खाने में भी उन्होंने सिर्फ रोटी मंगवाई थी। 

हत्या या आत्महत्या, उलझती ही जा रही गुत्थी, बुराड़ी मौत मामले की जानें पूरी टाइमलाइन

पुलिस भुवनेश वाली थ्योरी को इसलिए बोल रही है कि क्योंकि मौत के बाद भुवनेश का एक हाथ रस्सी से बंधा मिला था और उसका दूसरा हाथ खुला था। हालांकि, वो खुद को फंदे से छुड़ाने की कोशिश में नाकाम रहा और जान गंवा दी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 130 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है। 

गौरतलब है कि दिल्ली के बुराड़ी संत नगर इलाके में एक ही परिवार के 11 लोगों के शव 1 जुलाई को बरामद किए गए थे। पुलिस ने 7 महिलाओं और 4 पुरुषों के शव बरामद किए। इसमें से 10 के शव फेंदे से लटके हुए थे। जबकि एक 77 साल की बुजुर्ग महिला का शव घर फर्श पर पड़ा था।  पुलिस ने कहा शुरुआती जांच में सामूहिक आत्महत्या का मामला लगा रहा है, लेकिन हम हर पहलू से जांच कर रहे हैं। पुलिस ने साफ किया कि शव पर किसी तरह की कोई चोट के भी कोई निशान नहीं है। पुलिस ने यह भी बताया कि आस-पास के लोगों ने बताया कि इनका किसी से कोई दुश्मनी नहीं था।  वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी साफ हुआ है कि मौत लटकने से हुई है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :बुराड़ी कांडदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी