लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime: प्यार के बदले मौत..., बॉयफ्रेंड ने घोटा प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड का गला; जानें क्या है वजह

By अंजली चौहान | Updated: October 26, 2024 11:32 IST

Delhi Crime:पुलिस ने आरोपी संजू और पंकज को गिरफ्तार कर लिया और उन्होंने 19 वर्षीय लड़की की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

Open in App

Delhi Crime:दिल्ली में रहने वाली एक युवती की दर्दनाक मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नागलोई में रहने वाली 19 साल की लड़की जिसकी हत्या उसके ही अपने बॉयफ्रेंड ने कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 19 वर्षीय गर्भवती महिला की कथित तौर पर हत्या करने और उसके शव को हरियाणा के एक सुनसान इलाके में गड्ढे में दफनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

शुरुआती जांच के अनुसार, तीन लोग - संजू अली सलीम, पंकज और रितिक - अपराध में शामिल थे। संजू और पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्होंने अपराध कबूल कर लिया है, जबकि रितिक की तलाश जारी है।

पीड़िता कथित तौर पर संजू के साथ रिलेशनशिप में थी और उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी।

यह भयावह घटना तब सामने आई जब दिल्ली पुलिस को 22 अक्टूबर को पीड़िता के भाई की शिकायत मिली जिसमें कहा गया था कि उसकी बहन लापता हो गई है। उसे संदेह था कि एक व्यक्ति, जिससे उसकी बहन ने हाल ही में दोस्ती की थी, उसके लापता होने में शामिल हो सकता है।

क्या है पूरा मामला

- दिल्ली पुलिस को 22 अक्टूबर को लड़की के भाई की शिकायत मिली जिसमें कहा गया था कि उसकी बहन लापता हो गई है। उसे संदेह था कि उसकी बहन के किसी दोस्त का इसमें हाथ हो सकता है।  शिकायत मिलने के तुरंत बाद, हत्या की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। महिला का फोन बंद था।

- दिल्ली पुलिस ने अब तक संजू और पंकज को गिरफ्तार किया है और उन्होंने 19 वर्षीय लड़की, जो गर्भवती थी, की हत्या करने और उसके शव को दफनाने की बात कबूल की है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उन्होंने 21 अक्टूबर को एक कार किराए पर ली थी और पीड़िता को उसके कुछ सामान के साथ ले गए थे।

जांच अधिकारियों को संदेह है कि महिला संजू से शादी करना चाहती थी, लेकिन वह कुछ और समय मांग रहा था। पुलिस के अनुसार, करवा चौथ के दिन, जब पीड़िता व्रत कर रही थी तो उसका संजू से झगड़ा हुआ और उन्होंने मिलने का फैसला किया।

झगड़े के बाद, आरोपी संजू ने अपने दोस्तों पंकज और रितिक से लंबी ड्राइव पर जाने के लिए कार की व्यवस्था करने को कहा। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के अनुसार बताया कि वे सभी कार में सवार होकर हरियाणा के रोहतक की ओर चले गए और बाद में पीड़िता की हत्या कर दी और उसके शव को रोहतक जिले के मदीना में एक सुनसान इलाके में चार फुट गहरे गड्ढे में दफना दिया।

19 वर्षीय पीड़िता का शव मदीना में सुनसान इलाके में गड्ढे से बरामद किया गया। पुलिस मामले में तीसरे आरोपी रितिक की तलाश कर रही है और सूत्रों ने बताया कि परिवार के कुछ सदस्य यह भी दावा कर रहे हैं कि पीड़िता गर्भवती थी।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसदिल्ली समाचारमहिलाप्रेगनेंसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह