लाइव न्यूज़ :

दिल्ली बिजवासन रोडः कार में आग, 42 वर्षीय ट्रांसपोर्ट कारोबारी संदीप जिंदा जला?, घटना के समय कार्यालय से घर लौट रहा था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2025 14:11 IST

Delhi Bijwasan Road: दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि सोमवार रात 10 बजकर 25 मिनट पर कापसहेड़ा थाने में सूचना मिली कि एक कार में आग लग गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना मिलने पर एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पाया कि एक कार टोयोटा ग्लैंजा में आग लग गई है।बिजवासन फ्लाईओवर से द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर जा रही कार में अचानक आग लग गई।वाहन के पंजीकरण विवरण की मदद से मृतक के परिजन को मौके पर बुलाया गया।

Delhi Bijwasan Road: दिल्ली के बिजवासन रोड फ्लाईओवर के पास एक कार में आग लग जाने के बाद उसमें से 42 वर्षीय ट्रांसपोर्ट कारोबारी का शव मिला जो पूरी तरह जला हुआ था। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजकर 32 मिनट पर कार में आग लगने के संबंध में सूचना मिली। अधिकारी ने बताया कि दमकल के दो वाहनों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया और रात 11 बजकर 20 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘आग बुझाने के बाद अधिकारियों को वाहन के अंदर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला जो पूरी तरह जला हुआ था।’’ इस बीच, दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि सोमवार रात 10 बजकर 25 मिनट पर कापसहेड़ा थाने में सूचना मिली कि एक कार में आग लग गई है।

बयान में कहा गया, ‘‘ सूचना मिलने पर एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पाया कि एक कार टोयोटा ग्लैंजा में आग लग गई है।’’ प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि बिजवासन फ्लाईओवर से द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर जा रही कार में अचानक आग लग गई और चालक आग की चपेट में आ गया।

बयान में कहा गया, ‘‘वाहन के पंजीकरण विवरण की मदद से मृतक के परिजन को मौके पर बुलाया गया। मृतक की पहचान गुरुग्राम के पालम विहार क्षेत्र निवासी संदीप के रूप में हुई।’’ पुलिस ने बताया कि संदीप आर. के. पुरम में ‘टैक्सी ट्रांसपोर्ट’ का व्यवसाय करता था और घटना के समय वह अपने कार्यालय से घर लौट रहा था। पुलिस के अनुसार, मौके पर फोरेंसिक टीम को बुला लिया गया और शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटनाक्रम जानने के लिए सीसीटीवी के फुटेज की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा