लाइव न्यूज़ :

Deepfake Video: मंदाना ‘डीपफेक’ वीडियो में बिहार के 19 वर्षीय युवक से पूछताछ, अपने सोशल मीडिया मंच पर ‘अपलोड’ किया और अन्य मंचों पर साझा किया, जानें कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2023 15:18 IST

Deepfake Video: पुलिस को संदेह है कि युवक ने पहले अपने सोशल मीडिया मंच पर वीडियो ‘अपलोड’ किया फिर इसे अन्य मंचों पर साझा किया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि युवक को जांच के लिए नोटिस भेजा गया था अकाउंट से पहली बार सोशल मीडिया मंच पर वीडियो साझा किया गया था।

Deepfake Video: दिल्ली पुलिस ने अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के ‘डीपफेक’ वीडियो मामले में बिहार के 19 वर्षीय एक युवक से पूछताछ की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस को संदेह है कि युवक ने पहले अपने सोशल मीडिया मंच पर वीडियो ‘अपलोड’ किया फिर इसे अन्य मंचों पर साझा किया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि युवक को जांच के लिए नोटिस भेजा गया था क्योंकि उसके अकाउंट से पहली बार सोशल मीडिया मंच पर वीडियो साझा किया गया था। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन्स यूनिट’ में भारतीय दंड संहिता की धारा 465 (जालसाजी के लिए सजा) और 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जालसाजी) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66सी और 66ई के तहत 10 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कहा कि इस संबंध में फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ हालांकि उसने (युवक ने) कहा है कि उसने किसी इंस्टाग्राम अकांउट से वीडियो ‘डाउनलोड’ किया है, लेकिन हम उससे पूछताछ कर रहे हैं।’’

अधिकारी ने कहा कि बिहार के रहने वाले इस युवक को आईएफएसओ यूनिट के सामने पेश होने और अपना मोबाइल फोन लाने के लिए कहा गया था जिसके बारे में उसने दावा किया है कि इसका इस्तेमाल वीडियो अपलोड करने के लिए किया गया था। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आईएफएसओ शाखा ने मेटा को आरोपी की पहचान करने के वास्ते यूआरएल और अन्य विवरण प्राप्त करने के बारे में लिखा था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप