लाइव न्यूज़ :

फतेहपुर में 3 साल के मासूम की मौत, परिजनों को बलि चढ़ाने की आशंका

By भाषा | Updated: October 28, 2019 10:42 IST

मृत बच्चे के पिता राजेश पासवान के मुताबिक बच्चा जिस स्थान पर जख्मी हालत में पड़ा था, उसके कुछ दूरी पर लाल रंग का कपड़ा और कुछ पूजन सामाग्री भी मिली है।

Open in App
ठळक मुद्दे रविवार दोपहर गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर एक आम के बगीचे में मासूम जख्मी हालत में मिला था।बच्चे के गले और सीने में धारदार हथियार से वार किया गया था।

फतेहपुर जिले में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बाबूपुर गांव में एक बगीचे में जख्मी हालत में मिले तीन साल के मासूम की रविवार को मौत हो गयी । परिजनों ने बच्चे की बलि चढ़ाने की आशंका जाहिर की है। बिंदकी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नंदलाल सिंह ने सोमवार को बताया कि बाबुपर गांव के राजेश पासवान का तीन साल का बेटा सूर्या शनिवार शाम अपने घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था।

सिंह ने बताया कि वह रविवार दोपहर गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर एक आम के बगीचे में जख्मी हालत में मिला था। उसके गले और सीने में धारदार हथियार से वार किया गया था। परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर ले गए, जहां इलाज के दौर उसकी मौत हो गयी है।

उन्होंने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है और कानपुर से पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। मृत बच्चे के पिता राजेश पासवान के मुताबिक बच्चा जिस स्थान पर जख्मी हालत में पड़ा था, उसके कुछ दूरी पर लाल रंग का कपड़ा और कुछ पूजन सामाग्री भी मिली है। इससे लगता है कि किसी तांत्रिक ने उसकी बलि चढ़ाई है। कोतवाल सिंह ने मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। 

टॅग्स :हत्याकांडमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट