लाइव न्यूज़ :

दरभंगाः पीएनबी से 50 लाख की लूट, सीमावर्ती जिलों की सीमा को सील कर तलाशी और छापेमारी जारी, सीसीटीवी फुटेज खंगाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2022 14:20 IST

दरंभगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने वारदात की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पहुंचकर पीएनबी की उक्त शाखा का निरीक्षण किया।

Open in App
ठळक मुद्देसीमावर्ती जिलों की सीमा को सील कर तलाशी और छापेमारी जारी है।प्रबंधक शैलेश कुमार झा ने बताया कि अपराधी पांच थे।बैंक कर्मी के साथ मारपीट की एवं लूट-पाट शुरू कर दिया।

दरभंगाः बिहार में दरभंगा जिला के बिरौल थानाक्षेत्र के सुपौल बाजार मुख्य मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा से बृहस्पतिवार को अज्ञात अपराधियों ने करीब 50 लाख रुपये लूट लिए।

 

दरंभगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने वारदात की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पहुंचकर पीएनबी की उक्त शाखा का निरीक्षण किया। बिरौल थानाध्यक्ष बह्मदेव सिंह ने बताया कि बैंक शाखा के सीसीटीवी फुटेज को खंगाले जाने के साथ ही सीमावर्ती जिलों की सीमा को सील कर तलाशी और छापेमारी जारी है।

पीएनबी की उक्त शाखा के प्रबंधक शैलेश कुमार झा ने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधी पांच थे। झा के अनुसार दोपहर बाद करीब चार बजे हाथ में पिस्तौल लहराते हुए उक्त बैंक शाखा में दाखिल हुए इन अपराधियों ने एक बैंक कर्मी के साथ मारपीट की एवं लूट-पाट शुरू कर दिया।

उनके अनुसार अपराधियों ने वहां मौजूद अन्य ग्राहकों को दहशतजदः करने के लिए दो रांउड हवाई फायरिंग भी की। अपराधियों ने बैंक में रुपये जमा करने आये अन्य ग्राहकों से भी उनके मौजूद राशि लूट ली और मोटरसाईकिल पर सवार होकर फरार हो गये। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप