लाइव न्यूज़ :

दुमका कांड में CWC का बड़ा दावा- नाबालिग थी अंकिता, आरोपी शाहरुख पर POCSO एक्ट की धाराएं लगाने की सिफारिश

By विनीत कुमार | Updated: August 30, 2022 08:24 IST

दुमका में एक युवती को जला देने के मामले में बाल कल्याण समिति ने आरोपी शाहरुख पर पोक्सो कानून के तहत कार्रवाई करने की सिफारिश की है। बाल कल्याण समिति ने दावा किया है कि पीड़िता नाबालिग थी। 

Open in App
ठळक मुद्देबाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने दावा किया है कि अंकिता नाबालिग थी।10वीं कक्षा के मार्कशीट की जांच के आधार पर बाल कल्याण समिति ने अंकिता के नाबालिग होने का दावा किया।आरोपी शाहरुख पर पोक्सो कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग।

दुमका: झारखंड के दुमका जिले में शाहरुख नाम के एक शख्स द्वारा 12वीं की छात्रा अंकिता को जलाकर मार डालने के मामले में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने नया दावा किया है। CWC ने कहा है कि जिस छात्रा को आग लगायी थी वह नाबालिग थी। इसके साथ ही सीडब्ल्यूसी ने आरोपी शाहरुख पर पोक्सो कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की।  

समिति ने कहा कि छात्रा की 10वीं कक्षा के अंकपत्र के अनुसार उसकी उम्र 16 साल के आसपास थी और वह बालिग नहीं थी जैसा कि पुलिस ने दावा किया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार दुमका सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने कहा, ‘हम सिफारिश करते हैं कि प्राथमिकी में बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून की धाराएं भी जोड़ी जाए क्योंकि हमारी जांच के मुताबिक लड़की नाबालिग थी।’

अमरेंद्र कुमार ने कहा कि अंकिता की 10वीं की मार्कशीट के अनुसार उसका जन्म 26 नवंबर, 2006 को हुआ था। वह नाबालिग थी। इससे पहले दुमका पुलिस ने दावा किया था कि अंकिता ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में अपनी उम्र 19 साल बताई थी। इस वजह से पुलिस ने एफआईआर में POCSO की धाराएं नहीं जोड़ी थी।

क्या है दुमका का ये पूरा मामला?

दुमका में अंकिता नाम की युवती पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा देने की पूरी घटना 23 अगस्त की है। आरोपी शाहरुख ने नाबालिग पर उसके कमरे की खिड़की के बाहर से कथित तौर पेट्रोल छिड़का और उसे आग लगा दी। घटना के वक्त अंकिता सो रही थी। इसके बाद लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार तड़के ढाई बजे उसकी मौत हो गई।

आरोपी शाहरुख को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 12वीं की छात्रा अंकिता कुमारी को पहले दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) रेफर कर दिया गया था। हालांकि उसकी जान नहीं बच सकी।

(भाषा इनपुट)   

टॅग्स :झारखंडक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा