लाइव न्यूज़ :

Video: लंदन में चुराई गई करोड़ों की ‘बेंटले मल्सैन’ पाकिस्तान के कराची से हुई बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2022 11:47 IST

बताया जा रहा है कि पूर्वी यूरोपीय देश के एक शीर्ष राजनयिक के दस्तावेजों का उपयोग कर इस कार को पाकिस्तान में लाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान पुलिस ने लंदन में चुराई गई एक महंगी कार को कराची से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि 3,00,000 डॉलर से अधिक इस कार की कीमत है। पुलिस ने कार चुराने वालों के पास से हथियार भी बरामद किए है।

इस्लामाबाद: लंदन से चुराई हुई महंगी कार को पाकिस्तान से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने इस कार को पहले लंदन में चुराया और फिर जाली तरीके से उसे पाकिस्तान लाया गया है। बताया जा रहा है कि इस कार की कीमत करोड़ों में है और इसे बेचने की तैयारी हो रही थी। 

पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो अधिकारियों ने कराची के एक बगंले पर छापा मारा। अधिकारियों को यहां से काल मिली और एक दूसरे घर से हथियार भी बरामद हुए है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के सीमा शुल्क अधिकारियों ने ब्रिटेन से चुराई गई एक लग्जरी कार ‘बेंटले मल्सैन’ सेडान शनिवार को छापेमारी के दौरान कराची के एक बंगले से बरामद हुई है। आपको बता दें कि ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी द्वारा कार चोरी होने की सूचना दिए जाने के बाद अधिकारियों ने बंगले पर छापा मारा और वहां से यह महंगी कार बरामद की। 

यही नहीं एक अन्य बंगले से बिना लाइसेंस के हथियार बरामद किए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि वाहन लंदन में कुछ हफ्ते पहले चोरी हो गया था और गिरोह में शामिल लोग पूर्वी यूरोपीय देश के एक शीर्ष राजनयिक के दस्तावेजों का उपयोग करके कार को पाकिस्तान ले आए थे। बताया गया है कि उक्त राजनयिक को उसकी सरकार ने अब वापस बुला लिया है। 

 3,00,000 डॉलर से अधिक कार की कीमत है

गौरतलब है कि वाहन की कीमत 3,00,000 डॉलर से अधिक है और यह ब्रांड की सबसे बड़ी और सबसे महंगी सेडानों में से एक है। अधिकारियों ने मकान मालिक के पर्याप्त दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाने पर उसे और कार बेचने वाले दलाल को हिरासत में ले लिया।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीLondonपाकिस्तानकारCar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम