लाइव न्यूज़ :

Neet Aspirant Suicide: कम नंबर बना 'काल', फ्लैट से छात्रा की छलांग, परिवार में पसरा मातम

By धीरज मिश्रा | Updated: June 6, 2024 16:26 IST

Neet Aspirant Suicide: परीक्षा में कम नंबर आने के बाद डिप्रेशन और उसके बाद आत्महत्या करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला राजस्थान के कोटा शहर का है।

Open in App
ठळक मुद्देNEET की छात्रा ने फ्लैट से कूदकर दी जानमृतक छात्रा के पिता ने कहा कि बेटी का नीट एग्जाम में कम नंबर आया थाआत्महत्या से पहले एक दिन पहले आया था परिणाम

Neet Aspirant Suicide: परीक्षा में कम नंबर आने के बाद डिप्रेशन और उसके बाद आत्महत्या करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला राजस्थान के कोटा शहर का है। यहां पर एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। कोटा शहर में इस साल छात्र-छात्रा के द्वारा आत्महत्या करने का यह 10वां मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि नीट परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा अपनी मां और भाई के साथ कोटा के जवाहर नगर इलाके में रह रही थी, जहां वह पिछले एक साल से नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने बताया कि स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा ने बुधवार को राजस्थान के कोटा जिले में आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि मृतक छात्रा मध्य प्रदेश के रीवा की रहने वाली थी। वह अपनी मां और भाई के साथ कोटा के जवाहर नगर इलाके में रह रही थी, जहां वह पिछले एक साल से नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसका भाई, जो 11वीं कक्षा में है, वह भी जेईई की तैयारी कर रहा है। छात्रा का नीट का रिजल्ट एक दिन पहले ही घोषित किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार दोपहर छात्रा की मां कमरे में सो रही थी। शाम करीब 4 बजे उसने मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में अपने फ्लैट की खिड़की से छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

डिप्रेशन में थी छात्रा

मृतक छात्रा के पिता ने कहा कि बेटी का नीट एग्जाम में कम नंबर आया था। जिससे वह काफी परेशान थी। जिसके बाद उसने बिल्डिंग की नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि बेटी कम नंबर के चलते डिप्रेशन में थी। परिवार की ओर से उसे समझाया गया। लेकिन, वह कम नंबर के शॉक को संभाल नहीं पाई।

टॅग्स :नीटराजस्थानक्राइमहत्यामर्डर मिस्ट्रीPoliceकोटा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?