लाइव न्यूज़ :

महिला ने मांगी लिफ्ट तो मोटरसाइकिल के बीच में बैठाकर करने लगे छेड़छाड़; ASI पुलिस और सिविक वालंटियर सस्पेंड, गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: December 13, 2021 16:25 IST

मामले की जांच में सीसीटीवी कैमरों द्वारा यह पुष्टी हुई है कि एसआई और सिविक वालंटियर ने महिला के साथ छेड़छाड़ किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता पुलिस के एसआई और सिविक वालंटियर पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। महिला ने अपनी शिकायत में छेड़छाड़ कर एकांत जगह पर छोड़कर भागने का आरोप भी लगाया है।शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोनो को सस्पेंड कर दिया गया है।

क्राइम अलर्ट:कोलकाता में एक महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप एक एसआई समेत सिविक वालंटियर को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला का आरोप है कि दोनों ने उसको लिफ्ट के बहाने उसके साथ छेड़छेड़ किया और फिर विरोध करने पर एक सुनसान जगह पर अकेला छोड़ भाग गए। महिला के शिकायत पर कोलकाता पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच में जुड़ी। इसके बाद कार्वाई करते हुए एसआई समेत सिविक वालंटियर को सस्पेंड कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पश्चिम बंगाल में नगरपालिका चुनाव के मद्देनजर विपक्षी पार्टी बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाकर टीएमसी सरकार को घेरा है। इस मामले में दोषियों की गिरफ्तारी सीसीटीवी कैमरों के आधार पर हुई है। 

मोटरसाइकल के बीच बैठाकर महिला से किया छेड़छाड़

मामले में शिकायत करती हुई महिला ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल के आसंसोल की रहने वाली है। कोलकाता वह एक इंटरव्यू देने के लिए आई थी। इंटरव्यू के बाद जब महिला को कोई गाड़ी नहीं मिला तो उस ने ईस्टर्न मेट्रोपॉलिटन बाईपास से एक सिविक वालंटियर से मदद मांगी। सिविक वालंटियर ने मदद के नाम पर महिला को मोटरसाइकल पर लिफ्ट दिया और मौके का फायदा उठाकर एसआई को फोन कर एक अलग जगह पर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने महिला को मोटरसाइकल के बीच में बैठने पर जोर दिया और फिर रास्ते भर उसके साछ छेड़छाड़ करते रहे। बता दें कि महिला के विरोध के बाद एसआई और सिविक वालंटियर ने उसे एकांत में छोड़कर वहां से भाग खड़ा हुए।

महिला की शिकायत पर तुरंत हुई कार्वाई

बता दें कि इस घटना के बाद जब महिला ने इसकी शिकायत कस्बा थाना में की तो पुलिस हरकत में आई और बिधान नगर सिटी पुलिस के साथ संपर्क कर दोषियों की पहचान की गई। इसके बाद कार्रवाई करते हुए एसआई संदीप पाल समेत सिविक वालंटियर अभिषेक मालाकार को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया और फिर उनकी गिरफ्तारी भी हो गई। वहीं इस मामले को मुद्दा बनाकर बीजेपी ने टीएमसी को घेरा और ममता बनर्जी के पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य अब महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है।  

टॅग्स :क्राइमकोलकाताBJPटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली