लाइव न्यूज़ :

वैलेंटाइन डे से पहले गर्लफ्रेंड ने मंगेतर के साथ मिलकर ब्वॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, लाश को फेंक हुई फरार

By अमित कुमार | Updated: February 12, 2021 20:57 IST

पुलिस ने हत्या के मामले में विनोद नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। विनोद नामक शख्स से पूछताछ कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Open in App
ठळक मुद्देवैलेंटाइन डे से पहले एक गर्लफ्रेंड ने अपने मंगेतर और दोस्त संग मिलकर ब्वॉयफ्रेंड की जान ले ली। पुलिस महिला और तीसरे शख्स की तलाश कर रही है।

वैलेंटाइन वीक कपल्स के लिए काफी खास दिनों में से शामिल होता है। इस पूरे वीक दोनों एक-दूसरे पर तरह-तरह से प्यार जताने की कोशिश करते हैं। इस बीच गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने दोस्त और मंगेतर संग मिलकर अपने पुराने ब्वॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। 

दरअसल, वैशाली सेक्टर प्लॉट नंबर-4/212 के कमरे में पुलिस को एक युवक की लाश मिली। आस-पास रहने वाले लोगों को जब घर के अंदर से बदबू आई तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो उसके अंदर से सिकंदरपुर गांव के नितिन चौधरी की लाश मिली। पड़ोसी ने बताया कि नितिन पिछले 8 महीने से उसी फ्लैट में रह रहा था। 

पूछताछ में पता चला है कि महिला और नितिन के बीच पिछले तीन साल से लव अफेयर था। अब लड़की की शादी कही और तय हो गई। लेकिन नितिन उसे ब्लैकमेल करता था और उससे पैसे मांगता था। जिससे तंग आकर गर्लफ्रेंड ने अपने दोस्त और मंगेतर संग मिलकर लड़के को जान से मार दिया। लड़के की मौत होने के बाद तीनो ने उसकी लाश को घर में ही छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए। पुलिस तीनों की तलाश में जुट गई है।

टॅग्स :गाज़ियाबादक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये