लाइव न्यूज़ :

Crime in UP: कट्टा सटाकर कथित पत्रकार ने महिला से मांगी रंगदारी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 14, 2024 10:59 IST

उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित बदलापुर में एक कथित पत्रकार द्वारा एक महिला को धमकी देने के संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के जौनपुर में कथित पत्रकार ने महिला को धमकाकर मांगा जबरन रंगदारीमहिला का आरोप है कि कथित पत्रकार उसे गाली-गलौच देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा हैपीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे कट्टा दिखाकर धमकाया और पैसे की मांग की

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित बदलापुर में एक कथित पत्रकार द्वारा एक महिला को धमकी देने के संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना के तहत सरपतहां की रहने वाली महिला नीतू तिवारी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कथित पत्रकार उसे गाली-गलौच देते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है।

महिला का आरोप है कि पत्रकार उसे कट्टे की नोंक पर धमकाकर जबरन रंगदारी मांग रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी कथित पत्रकार के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता नीतू तिवारी का उनके पड़ोसी से जमीन का विवाद चला आ रहा है। नीतू तिवारी का कहना है कि पड़ोसियों ने उनकी जमीन पर कब्जा करने की नियत से उनका छप्पर जला दिया था, जिसके कारण उनका भारी नुकसान हुआ है।

महिला का आरोप है कि आरोपी पत्रकार और उसके साथियों ने उन्हें डराने के लिए परिवार समेत सभी को बुरी तरह लाठी डंडों से पीटा। महिला ने घटना के बाद खुटहन थाना क्षेत्र के मेढ़ा गांव के रहने वाले तथाकथित पत्रकार विपुल सिंह को घटना के लिए आरोपी बनाया है।

महिला ने बताया कि विपुल सिंह अपने साथियों के साथ उसके घर पर आये और कहा कि हम पत्रकार हैं। हम सरकार पर दबाव बनाकर तुम्हारा जला हुआ मकान बनवा देंगे और अच्छा पैसा भी दिलवाएंगे लेकिन उसके लिए तुम्हें पहले खर्च के लिए बीस हजार रुपये देने होंगे। पीड़िता का कहना है कि उसने झांसे में आकर कथित पत्रकार को पांच हजार रुपया दे दिया।

जब आरोपी उससे दोबारा पैसा मांगने लगा तो पीड़िता ने कहा कि वो उसका घर सरकार से बनवाकर दें, उसके बाद वो बचे हुए 35 हजार रुपये देगी।जिस पर पत्रकार विपुल ने कहा कि  बदलापुर में हमारा सोशल मीडिया पर एक बहुत बड़ा ग्रुप है। 35 हजार रुपये और दे दो। हम तुम्हारा काम करा देंगे।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने और पैसा देने से मना कर दिया तो पत्रकार ने उसे धमराते हुए कहा कि अगर उसने 24 मार्च तक पैसा नहीं दिया तो तुम्हारे पति को जान से मरवा कर फेंक देंगे। आरोप है कि पत्रकार ने पीड़िता को बुलाया और कट्टा दिखाते हुए कहा कि यदि यह बात किसी से बताई तो नतीजा अच्छा नहीं होगा। महिला का कहना है कि उसे यह बाद में जानकारी प्राप्त हुई कि कथित पत्रकार विपुल सिंह का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और वो पत्रकारिता की आंड़ में ऐसे ही लोगों को धमकाकर जबरन वसूली का गोरखधंधा करता है। 

वहीं पुलिस का कहना है कि पूर्व में विपुल सिंह पर खुटहन थाने में ट्रक सहित पामआयल लुटपाट का मुकदमा दर्ज है। लेकिन पत्रकारिता की आड़ में वो ऐसे ही लोगों को धमकाकर धनउगाही करता है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष रोहित मिश्र ने बताया कि आरोपियों पर रंगदारी सहित सम्बन्धित धाराओ में केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशजौनपुरक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए