लाइव न्यूज़ :

Pooja Singhal: कोर्ट ने पूजा सिंघल और उसके सीए सुमन कुमार को चार दिनों की ईडी की रिमांड पर भेजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2022 18:52 IST

ईडी के वकील ने जानकारी देते हुए कहा कि डिजिटल उपकरणों से डेटा एकत्र किया गया है और उनका सामना किया जाएगा। इसलिए पूजा सिंघल को ईडी रिमांड पर लिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देडिजिटल उपकरणों से डेटा एकत्र किया गया है जिसको लेकर होगी पूछताछईडी के वकील ने कहा- कल से लागू होगी चार दिनों की ईडी रिमांडमनी लॉन्ड्रिंग मामले में निलंबित खनन सचिव को किया गया है गिरफ्तार

रांची: झारखंड की पूर्व खनन सचिव पूजा सिंघल और उनके सीए सुमन कुमार को अदालत ने सोमवार को 4 दिनों की ईडी की रिमांड पर भेजा है। प्रवर्तन निदेशालय के वकील बीएमपी सिंह ने कहा, कोर्ट ने पूजा सिंघल और सुमन कुमार को 4 दिन के ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। यह 4 दिन की अवधि कल से शुरू हो रही है। उन्होंने कहा, डिजिटल उपकरणों से डेटा एकत्र किया गया है और उनका सामना किया जाएगा। इसलिए उन्हें ईडी रिमांड पर लिया गया है। 

आपको बता दें कि झारखंड की निलंबित खनन सचिव पूजा सिंघल को मनरेगा फंड के कथित गबन और अन्य आरोपों से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तारी से पहले आईएएस पूजा सिंघल से इस मामले में पूछताछ की थी और लंबी पूछताछ के बाद उन्हें बीते सप्ताह बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

गिरफ्तारी के बाद झारखंड सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था। वहीं कोर्ट ने उन्हें 5 दिनों की रिमांड पर भेजा था और उस रिमांड की अवधि आज समाप्त हो गई थी। अब कोर्ट ने उन्हें 4 दिनों ईडी रिमांड पर पुनः भेजा है। इस बीच ऐसा बताया गया कि पूछताछ में ईडी को कई अहम सुराग मिले हैं। 

लेकिन ईडी उन सुरागों की तह तक जाने के लिए उनसे और भी ज्यादा पूछताछ करना चाहेगी। इससे पहले ईडी ने झारखंड हाईकोर्ट को बताया था कि जांच एजेंसी इन अलार्मिंग डाक्‍यूमेंट्स को अदालत को दिखाना चाहती है। इसके बाद कोर्ट के रजिस्‍ट्रार जनरल के यहां ये दस्‍तावेज सीलबंद लिफाफे में जमा करा दिए गए हैं। 17 मई को विशेष अदालत बैठेगी, तब हड़कंप मचाने वाले इन दस्‍तावेजों की सच्‍चाई दुनिया के सामने आएगी।

सूत्रों की मानें तो पूजा सिंघल की राज्य की एक दिग्गज महिला से व्हाट्सएप चैट ने ईडी की अनुसंधान टीम को खान एवं उद्योग विभाग में घुसने का रास्ता दिखा दिया है। 

टॅग्स :Pooja SinghalJharkhand
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी