लाइव न्यूज़ :

दिव्यांग नाबालिग छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी, जानिए क्या था मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 6, 2022 14:49 IST

नाबालिग दिव्यांग के साथ यौन हिंसा के मामले में जज कविता डी शिरभटे ने कहा कि आरोपी के खिलाफ किसी भी पुख्ता सबूत के न होने के कारण उसे बरी किया जा रहा है। मेरा मानना ​​है कि अभियोजन पक्ष सभी संदेहों से परे आरोपी के अपराध को सिद्ध करने में विफल रहा है। इसलिए आरोपी कोर्ट से बरी होने का हकदार है।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने आरोपी स्कूल अधीक्षक को यौन उत्पीड़न मामले में सबूतों के अभाव में बरी कर दियासरकारी वकील कोर्ट में यह साबित नहीं कर पाया कि आरोपी ने पीड़िता पर यौन हमला किया है घटना जनवरी 2017 की है, जब चौथी कक्षा की छात्रा कथित तौर पर यौन हिंसा की शिकार हुई थी

ठाणे: महाराष्ट्र की एक कोर्ट ने एक 47 साल के स्कूल अधीक्षक को साल 2017 में एक 15 साल की नाबालिग दिव्यांग छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न मामले से सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्कूल अधीक्षक को बच्ची के गूंगे-बहरे होने का लाभ देते हुए बरी कर दिया।

कोर्ट की ओर से आरोपी को बरी किये जाने का आदेश 21 फरवरी को पारित किया गया था, जिसकी प्रति 5 मार्च को आरोपी को उपलब्ध कराई गई। इस मामले में एडिशन सेशन और स्पेशल पॉक्सो मामलों की जज कविता डी शिरभटे ने कहा कि केस में सरकारी पक्ष आरोपी के खिलाफ आरोपों को साबित करने में विफल रहा।

वहीं इस मामले में पैरवी कर रहे सरकारी वकील एसबी मोरे ने कोर्ट में बताया कि आरोपी ने जनवरी 2017 में चौथी कक्षा की छात्रा के साथ यौन हिंसा किया था।

पीड़िता पर हुए इस अत्याचार का खुलासा उस वक्त हुआ जब स्कूल की एक शिक्षिका ने उस दिव्यांग बच्ची के व्यवहार में बदलाव देखा। पूछताछ करने पर पीड़िता ने महिला टीचर से सांकेतिक भाषा में अपराध के बारे में सूचित किया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम और धारा 354-B (हमला या अपराधी का उपयोग) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 506 (आपराधिक धमकी) भी लगाई थी।

कोर्ट में आरोपी की ओर से पेश वकील विशाल भानुशाली ने कहा कि उनके मुवक्किल कथित अपराध में शामिल नहीं थे। जज द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सरकारी वकील ने किशोर न्याय (देखभाल और संरक्षण) बाल नियमों के प्रावधानों के अनुसार पीड़िता की उम्र का भी कोई प्रमाण कोर्ट में पेश नहीं किया।

जज कविता डी शिरभटे ने कहा कि पीड़िता कोर्ट में अपनी बात से मुकर गई। उसने सरकारी वकील के आरोपों का समर्थन नहीं किया है। वहीं मामले में पेश हुए एक अन्य गवाह ने भी पीड़िता की चोटों को देखा, लेकिन उसने भी सरकारी वकील के आरोपों का समर्थन नहीं किया है।

कोर्ट ने कहा कि आईपीसी की धारा 354बी और पॉक्सो एक्ट की धारा 8,9(एफ), 10 को प्रमाणिक करने के लिए यह आवश्यक है कि कोर्ट में यह सिद्ध हो कि आरोपी ने यौन इरादे से पीड़िता पर यौन हमला किया।"

जबकि इस मामले में सरकारी वकील कोर्ट में यह साबित नहीं कर पाये कि आरोपी ने पीड़िता पर यौन हमला किया है और न ही कानूनी प्रावधानों के मुताबिक मामले में सभी बयान दर्ज हुए हैं।

जज कविता डी शिरभटे ने कहा, "इसलिए आरोपी के खिलाफ किसी भी पुख्ता सबूत के न होने के कारण उसे बरी किया जा रहा है। मेरा मानना ​​है कि अभियोजन पक्ष सभी संदेहों से परे आरोपी के अपराध को सिद्ध करने में विफल रहा है। इसलिए आरोपी कोर्ट से बरी होने का हकदार है।" 

टॅग्स :थाइनThane Policeरेपपोक्सोक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए