लाइव न्यूज़ :

भगवान राम, हनुमान और सीता के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने पर कांग्रेस नेता के घर पर हुआ हमला, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2022 13:04 IST

इस बयान को लेकर विहिप और बजरंग दल ने कड़ी आलोचना की है। इसके खिलाफ वी शैलजा अमरनाथ के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है।यह टिप्पणी कांग्रेस आईटी सेल की सचिव वी शैलजा अमरनाथ ने की है। उनके इस बयान को लेकर उनके घर पर हमला भी हुआ है।

बैंगलुरु:कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में कांग्रेस आईटी सेल की सचिव वी शैलजा अमरनाथ के घर पर हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, शैलजा अमरनाथ ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी की थी जिसके बाद यह हमला हुआ है। यह हमला अज्ञात उपद्रवियों द्वारा की गई है जिसकी जांच पुलिस कर रही है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है। वहीं विहिप और बजरंग दल द्वारा इस ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी की आलोचना भी की गई है। 

क्या है पूरा मामला

मामले में अधिकारियों ने बताया कि हिंदू संगठनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शैलजा के खिलाफ धर्मों के बीच वैमनस्य पैदा करने और शांति भंग करने के इरादे से टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। वहीं शैलजा ने भी अपने घर पर हुए हमले के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। कर्नाटक में धर्म को लेकर कुछ महीने से भारी विवाद चल रहा है। पहले हिजाब को लेकर विवाद सुरू हुआ था और उसके बाद मन्दिर को लेकर भी कई घटनाएं सामने आई है। 

पुलिस के मुताबिक, शनिवार को शैलजा के घर पर हमला करने वाले उपद्रवियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और दीवारों पर काली स्याही छिड़क दी है। शैलजा ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस शैलजा के घर पहुंची और निरीक्षण किया है। वहीं इस हमले की जांच अभी भी जारी है। 

विहिप और बजरंग दल ने ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी की आलोचना की है

इस बीच, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल जैसे दक्षिणपंथी संगठनों ने इस ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी की आलोचना की है। आपको बता दें कि शैलजा अमरनाथ पर यह आरोप है कि उन्होंने 16 जून को आयोजित एक कार्यक्रम में क्लब हाउस के मंच से भगवान राम, हनुमान और देवी सीता के बारे में शैलजा की कथित अपमानजनक टिप्पणी की है। इस कार्यक्रम में दिए गए बयान के कार उन पर हमला किया गया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकLord Ramसीता देवीहनुमान जीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?