लाइव न्यूज़ :

चिन्मयानंद पर ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार हुई पीड़िता के पिता का आरोप, 'बेटी को इसलिए जेल भेजा गया ताकी हम केस वापस लें'

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 26, 2019 13:06 IST

शाहजहांपुर केस: स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में पढ़ने वाली एलएलएम की छात्रा ने 24 अगस्त 2019 को एक वीडियो वायरल कर स्वामी चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाया था। फिलहाल स्वामी चिन्मयानंद भी जेल में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरेप के आरोप लगने के बाद स्वामी चिन्मयानंद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। छात्रा के आरोप लगाने के बाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत संज्ञान लिया था और एसआईटी को जांच के निर्देश दिये हैं।

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ रेप का आरोप लगाने वाली छात्रा को बीते दिन (25 सितंबर) को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। शाहजहांपुर की लॉ की छात्रा पर आरोप है कि उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। कोर्ट ने पीड़िता को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। बेटी की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता के पिता ने सरकार और यूपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये हैं। पिता का कहना है कि उनकी बेटी को इसलिए गिरफ्तार किया गया ताकि मामले को वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा सके। 

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए 23 वर्षीय छात्रा के पिता ने कहा कि उनकी बेटी के खिलाफ पुलिस के पास कोई ठोस सबूत नहीं है। वह बस चिन्मयानंद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

छात्रा के पिता ने कहा, "एसआईटी ने मेरी बेटी को झूठे आरोपों में गिरफ्तार किया है और ये आरोप झूठा है कि मेरी बेटी तीन दोस्तों के साथ मिली हुई थी (जिन्हें वसूली की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है)। ये सब झूठ है। मेरी बेटी का उन लोगों से कुछ लेना-देना नहीं है। अपने बयान में मेरी बेटी ने कभी भी, किसी अपराध की बात नहीं मानी है और एसआईटी मीडिया में झूठ फैला रही है।" पीड़िता ने यह भी आरोप लगाये थे पुलिस पीड़िता को जबरन घसीटते हुये बिना चप्पल के ले गई है। पीड़िता को इतना भी वक्त नहीं दिया गया कि वह पैरों में चप्पल पहन सके। 

वहीं एसआईटी प्रमुख नवीन अरोड़ा का कहना है कि उनके पास इस बात का स्पष्ट साक्ष्य है कि पांच करोड़ रुपये की मांग की गयी थी। गिरफ्तार अन्य आरोपियों ने बताया कि लड़की के कहने पर ही उन्होंने चिन्मयानंद को व्हाट्सएप पर मैसेज किया था।

अरोड़ा ने बताया कि एसआईटी ने सारे डिजिटल साक्ष्य लिये और उनके आधार पर लड़की से पूछताछ की। सबकी लोकेशन चेक करायी गई। उन्होंने बताया कि जब पर्याप्त साक्ष्य हो गये तो तय हुआ कि लड़की को अब गिरफ्तार किया जा सकता है।

टॅग्स :स्वामी चिन्मयानंदउत्तर प्रदेशरेपशाहजहाँपुरShahjahanpur
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने