लाइव न्यूज़ :

लड़की बनकर फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करता था इंजीनियरिंग स्टूडेंट, पुलिस ने गिरफ्तार कर FB पर लिखवाया- मैं कस्टडी में हूं, मैं ही निशा जिंदल हूं

By भाषा | Updated: April 20, 2020 14:40 IST

आरोपी रवि आईटी इंजीनियरिंग का छात्र है और वह वर्ष 2009 से पढ़ाई कर रहा है लेकिन अभी तक पास नहीं हुआ है। वह वर्ष 2012 से निशा जिंदल के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट चला रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देछत्‍तीसगढ़ पुलिस फेसबुक पेज पर भड़काऊ पोस्ट करने वाली 'निशा जिंदल' को ढूंढ रही थी पता चला वो लड़की नहीं, रवि नाम का लड़का है

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने महिलाओं के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर साम्प्रदायिक मुद्दों पर भड़काऊ टिप्पणी करने के मामले में इंजीनियरिंग के एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक जिस फर्जी प्रोफाइल से टिप्पणी करता था उसके हजारों की संख्या में मित्र और फालोवर्स हैं जिनमें व्यापारी, पुलिस कर्मचारी से लेकर पत्रकार तक शामिल हैं। रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि शहर के कबीर नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर साम्प्रदायिक मुद्दों पर भड़काऊ टिप्पणी करने के मामले में रवि पुजार (31) को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कबीर नगर थाना क्षेत्र की पुलिस को अज्ञात आरोपी द्वारा फेसबुक पर साम्प्रदायिक मुद्दों पर भड़काऊ टिप्पणी करने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान कबीर नगर थाना और साइबर सेल की टीम ने कबीर नगर निवासी आरोपी रवि पुजार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी रवि महिलाओं के नाम पर फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाता था और उसमें पाकिस्तानी लड़कियों की तस्वीर का उपयोग करता था। उन्होंने बताया कि रवि ने एक फर्जी प्रोफाइल एक निशा जिंदल के नाम से बनाया था जिसके उसके चार हजार मित्र और 10 हजार फॉलोवर्स थे।

इनमें व्यापारी, राजनीतिक दल के कार्यकर्ता, कई पत्रकार और अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी रवि, निशा जिंदल के नाम से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल में स्वयं को विश्व स्वास्थ्य संगठन और विश्व व्यापार संगठन जैसे बड़े वैश्विक संगठनों का सदस्य बताता था। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने रवि को गिरफ्तार किया तब उसके निशा जिंदल वाले फर्जी फेसबुक एकाउंट से रवि पुजार का फोटो पोस्ट किया गया और उसमें लिखा गया कि मै निशा जिंदल हूं और अब मै पुलिस की हिरासत में हूं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी रवि आईटी इंजीनियरिंग का छात्र है और वह वर्ष 2009 से पढ़ाई कर रहा है लेकिन अभी तक पास नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2012 से निशा जिंदल के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट चला रहा था। इसके अलावा उसने महिलाओं के नाम पर पांच अन्य फेसबुक प्रोफाइल भी बनाई हुई थी। वह सोशल मीडिया पर 13 से 14 घंटे तक सक्रिय रहता था। लेकिन रवि पुजार का अपना कोई वास्तविक फेसबुक अकांउट नहीं है। भाषा संजीव नेहा नेहा

टॅग्स :छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला