लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: भाजपा के टिकट पर उपचुनाव लड़ रहे ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने के लिए झारखंड पुलिस ने रायपुर में डाला डेरा, गैंगरेप और पॉक्सो मामले में हैं आरोपी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 1, 2022 16:00 IST

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने के लिए  झारखंड पुलिस की एक टीम ने रायपुर में डेरा डाला दिया है। नेताम पर नाबालिग के साथ गैंगरेप समेत पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे ब्रह्मानंद नेताम की हो सकती है गिरफ्तारीगैंगरेप और पॉक्सों मामले में आरोपी नेताम को गिरफ्तार करने के लिए झाारखंड पुलिस पहुंची रायपुरनेताम पर आरोप है कि उन्होंने साल 2019 में 9 साल की नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया है

रायपुर: भाजपा नेता और भानुप्रतापपुर विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ रहे ब्रह्मानंद नेताम पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। भाजपा प्रत्याशी नेताम को गिरफ्तार करने के लिए  झारखंड पुलिस की एक टीम इस समय रायपुर में डेरा डाले हुए है। जानकारी के मुताबिक बीते 28 नवंबर को रायपुर पहुंची झारखंड पुलिस तेजी से ब्रह्मानंद नेताम को तलाश रही है और उन्हें कभी गिरफ्तार कर सकती है। उनपर साल 2019 में झारखंड में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

भाजपा प्रत्याशी नेताम के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने साल 2019 में एक 9 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप जैसी वारदात को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं नेताम समेत अन्य आरोपियों ने पीड़िता का यौन शोषण करने के बाद कम से कम चार राज्यों, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कई स्थानों पर ले गये और वहां भी उसके साथ गैंगरेप जैसी घटना को अंजाम दिया गया।

समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार झारखंड के पूर्वी सिंहभूमि के एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि नाबालिग के गैंगरेप के मामल में ब्रह्मानंद नेताम समेत कुल 10 आरोपियों को नामजद किया गया है, जिसमें अब तक पांच को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी दायर किया जा चुका है। जिसका कोर्ट ट्रायल 20 मई से शुरू भी हो चुका है। इसी मामले में पुलिस की एक टीम रायपुर गई हुई है, ब्रह्मानंद नेताम सहित शेष पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए।

झारखंड पुलिस के अनुसार नेताम सहित सभी फरार पांचों आरोपी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। हालांकि 2019 में दर्ज की गई प्राथमिकी में नेताम का नाम नहीं था, लेकिन बाद में केस जांच के दौरान झारखंड पुलिस ने उनका नाम आरोपियों की लिस्ट में जोड़ा था।

इस संबंध में साल 2019 में पूर्वी सिंहभूम ते तत्कालीन एसपी सुभाष चंद्र जाट ने केस के जांच अधिकारी को आदेश दिया था कि वो जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। जांच अधिकारी को वारदात में नेताम के नाम और पते की पुष्टि होने के बाद ही गिरफ्तार का आदेश दिया गया है और नेताम समेत अन्य आरोपी फरार हैं, तो पुलिस टीम उनकी संपत्तियों को जब्त कर लेगी।

टॅग्स :छत्तीसगढ़उपचुनावRaipurझारखंडJharkhand
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने