लाइव न्यूज़ :

आदिवासी महिला के साथ बलात्कार, सीआरपीएफ के तीन कर्मी निलंबित, कैंप कमांडर पर भी कार्रवाई

By भाषा | Updated: August 1, 2020 22:02 IST

27 जुलाई को डब्बाकोंटा शिविर के समीप एक स्थानीय महिला के साथ बलात्कार किये जाने का आरोप लगाया गया था तथा इस घटना में सीआरपीएफ के एक सिपाही के शामिल होने की बात सामने आयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सीआरपीएफ के जवान पर आदिवासी महिला से रेप का आरोप लगा है।बलात्कार का आरोप लगने के बाद आरोपी समेत तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान पर आदिवासी महिला के साथ बलात्कार का आरोप लगने के बाद आरोपी समेत तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि कैम्प कमांडर को नियंत्रण कक्ष में संलग्न कर दिया है।

सीआरपीएफ के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सुकमा जिले के दोरानापाल थाना से 29 जुलाई को एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें 27 जुलाई को डब्बाकोंटा शिविर के समीप एक स्थानीय महिला के साथ बलात्कार किये जाने का आरोप लगाया गया था तथा इस घटना में सीआरपीएफ के एक सिपाही के शामिल होने की बात सामने आयी थी।

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए सीआरपीएफ के छत्तीसगढ़ सेक्टर के पुलिस महानिरीक्षक प्रकाश डी ने शनिवार को डब्बाकोंटा शिविर का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस को कानूनी प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग देने का आश्वसन दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी सिपाही के साथ ही घटना के समय संतरी ड्यूटी पर तैनात एक हवलदार और सिपाही को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है तथा कैम्प में उच्च अनुशासन बनाए रखने में अक्षम रहे कैम्प कमांडर को तत्काल प्रभाव से नियंत्रण कक्ष में संलग्न करने का आदेश दिया गया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक ने पीडिता और उनके परिवार को भी सहायता देने का आश्वासन दिया है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक आदिवासी महिला ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान पर बलात्कार का आरोप लगाया था। घटना के बाद पुलिस ने जवान दुलीचंद को गिरफ्तार कर लिया था।

 

टॅग्स :सीआरपीएफरेपछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी