लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh: '120 किलो का बकरा', 27000 में बेचने वाले किडनैपर पहुंचे जेल

By धीरज मिश्रा | Updated: February 18, 2024 12:28 IST

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में अब पशुओं की चोरी करने के मामले भी सामने आने लगे हैं। यहां पर 8 फरवरी को भाजपा नेता के घर से 120 किलो का एक बकरा चोरी कर लिया गया। चोरी करने वाले लूटेरे बकरे को उठाने के लिए महंगी कार में आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता का बकरा चोरी करने वाले आरोपी पहुंचे जेल8 फरवरी को चोरी हुआ था 120 किलो का बकरा आरोपियों ने कहा 27 हजार में बेच दिया बकरा

Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में अब पशुओं की चोरी करने के मामले भी सामने आने लगे हैं। यहां पर 8 फरवरी को भाजपा नेता के घर से 120 किलो का एक बकरा चोरी कर लिया गया। चोरी करने वाले लूटेरे बकरे को उठाने के लिए महंगी कार में आए थे। इधर, बकरा चोरी करने के संबंध में आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को आखिरकार कामयाबी भी मिल गई है।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, अभी भी तीन की तलाश जारी है। पुलिस ने जिन दो आरोपियों को पकड़ा है, उनकी पहचान अमीर हुसैन (30) के रूप में हुई है जो खुर्शीपारा उदियापारैन दुर्ग का रहने वाला है, और दूसरे की पहचान राजा (24) के रूप में हुई है जो दुर्ग के सिटी कोतवाली के अजाद चौक का रहने वाला है।

चोरी की वारदात कैमरे में कैद

भाजपा नेता के घर से बकरा चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, जिसे लेकर बीजेपी नेता ने इसकी शिकायत रघुनाथपुर थाने में दर्ज कराई। हालांकि, जब आरोपी नहीं पकड़े गए तो वह इस संबंध में एडिशनल एसपी से मुलाकात की और घटना के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा और पुलिस से बकरे को जल्द से जल्द ढूंढने की मांग की है। ज्ञापन मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। 

27 हजार में बेच दिया

पुलिस कि गिरफ्तर में आए दो चोरों ने पुलिस की पूछताछ में अपना गुनाह कबूल लिया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने बकरे को एक बूचड़खाने में 27 हजार रुपये में बेच दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 हजार रुपये भी बरामद किए। साथ ही लग्जरी कार भी जब्त कर ली गई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 379, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अन्य 3 आरोपियों को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़Crime Branchक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीCrime Investigation Branch
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास