लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh: 5 साल की मासूम के साथ नाबालिग ने सारी हदें की पार, हत्या कर भागने का किया प्रयास; पुलिस ने दबोचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2025 11:30 IST

Chhattisgarh: उन्होंने बताया कि जिस जगह पर घटना हुई है वहां पर सैकड़ों मकान निर्माणाधीन है, तथा इसमें एक हजार से अधिक महिला पुरुष मजदूर अपने बच्चों के साथ निवास करते हैं।

Open in App

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पांच वर्षीय बच्ची से बलात्कार की कोशिश और हत्या के मामले में पुलिस ने 13 वर्षीय एक लड़के को पकड़ा है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक निर्माणाधीन आवासीय कॉलोनी में बच्ची से बलात्कार की कोशिश और हत्या के आरोप में पुलिस ने एक लड़के को पकड़ा है।

बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रजनेश सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सरकंडा क्षेत्र की एक निर्माणाधीन कॉलोनी में सोमवार की शाम एक बच्ची लापता हो गई थी, जिसका शव मंगलवार को निर्माणाधीन मकान में मिला।

सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल भेजा गया तथा बच्ची का शव बरामद किया गया। शव के सिर और अन्य अंगों पर चोट के निशान थे। उन्होंने बताया कि जिस जगह पर घटना हुई है वहां पर सैकड़ों मकान निर्माणाधीन है, तथा इसमें एक हजार से अधिक महिला पुरुष मजदूर अपने बच्चों के साथ निवास करते हैं। जिस बच्ची की हत्या हुई है उसके माता-पिता भी मजदूरी करते हैं तथा कॉलोनी में ही बने मजदूरों के क्वार्टर में रहते हैं।

सिंह ने बताया कि घटना की जांच के दौरान पता चला कि आरोपी निर्माणाधीन कॉलोनी में ही रहता है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की जांच के दौरान एक लड़का बच्ची को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में लड़के ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

सिंह ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान लड़के ने बताया कि वह अश्लील फिल्में देखता था। शाम को जब उसने बच्ची को अकेले देखा तो उसे अपने साथ निर्माणाधीन मकान में ले गया तथा उससे बलात्कार करने की कोशिश की। जब बच्ची ने इसका विरोध किया तब उसने पत्थर और लकड़ी से मारकर उसकी हत्या कर दी।’’

सिंह ने बताया कि लड़के को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसके खिलाफ बाल कल्याण अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जा रही है। उसे जल्द ही किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

टॅग्स :दुष्कर्मछेड़छाड़रेपछत्तीसगढ़Chhattisgarh Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला